दिल्ली में कारखाना में अगलगी, 43 की मौत, जानें खास बात

दिल्ली में कारखाना में अगलगी, 43 की मौत, जानें खास बात

 

नयी दिल्ली : पुरानी दिल्ली में एक कारखाना में हुए भीषण कांड में 43 लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगी. दिल्ली सरकार ने सात दिनों में जांच के आदेश दिया है. आग की चपेट में आयी फैक्ट्री में अधिकतर मजदूर बिहार व अन्य दूसरे राज्यों के थे. इस हादसे में अधिकतर श्रमिकों की मौत दम घुटने से हुई. कई पीड़ितों को अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है, जिनके फेफड़े में धुआं घुस गया है. इससे उनके फेफड़े में सूजन का खतरा है. इमारत में कार्बन मोनो आक्साइड भरा हुआ है. बिल्डिंग में अधिकतर खिड़कियां बंद थीं. इस गैस में महक नहीं होती है. यह अधजली गैस, तेल या लकड़ी से पैदा होती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक प्रकट किया है और इसे काफी खौफनाक बताया है. मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं, बिहार सरकार भी बिहार के मृतक श्रमिकों को मुआवजा देगी.

दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक रेहान को गिरफ्तार कर लिया. रेहान के मालिकाना वाली बिल्डिंग में ही आग लगी थी, जिसमें 43 की मौत हुई थी. इस मामले में धारा 304 के तहत एक केस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: 11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक

रेहान ने जुबैर नामक व्यक्ति को यह बिल्डिंग फैक्टरी चलाने के लिए दी थी. यह कारखाना जुबैर का था, जहां प्लास्टिक का बैग, जैकेट आदि सामान बनता था. मैनेजर फुरकान गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन फैक्टरी का मालिक जुबैर अभी गिरफ्त से बाहर है. मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि बिल्डिंग का मालिक आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की खरीद पर सरकार ने तय की नई लिमिट, जानिए अब कितना ईंधन ले सकेंगे आप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर