#CBIvsCBI राकेश अस्थाना को क्लीन चिट, डीएसपी देवेंद्र कुमार भी आरोप मुक्त

#CBIvsCBI राकेश अस्थाना को क्लीन चिट, डीएसपी देवेंद्र कुमार भी आरोप मुक्त

 

नयी दिल्ली : सीबीआइ की एक विशेष अदालत ने शनिवार को एक रिश्वत मामले में सीबीआइ के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थान को क्लीन चिट दे दी. उनके साथ ही सीबीआइ के डीएसपी देवेंद्र कुमार भी आरोप मुक्त कर दिए गए. सीबीआइ अदालत के विशेष जज संजीव अग्रवाल ने कहा कि अस्थाना और कुमार के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं. अगर भविष्य में इस मामले में नए तथ्य सामने आते हैं, तो हम देखेंगे.

मालूम हो कि 11 फरवरी को सीबीआइ ने चार्जशीट में अस्थाना एवं देवेंद्र कुमार के खिलाफ सबूत नहीं होने की बात कही थी. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में आरोपी मनोज, उसके भाई सोमेश्वर और ससुर सुनील मित्तल के खिलाफ भी पर्याप्त सबूत नहीं है. अदालत ने प्रसाद व मित्तल को 13 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने को कहा है.

क्या है मामला

यह भी पढ़ें: रील बनाने का शौक बना जानलेवा, सरोवर में डूबकर हाईस्कूल छात्र की मौत

जब सीबीआइ के डायरेक्टर आलोक वर्मा एवं स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना थे तो दोनों अफसरों में टकराव चरम पर पहुंच गया था. इसी दौरान सीबीआइ ने हैदराबाद के कारोबारी सतीश साना की शिकायत पर अस्थाना के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया था. सना ने अस्थाना पर 10 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. उसने दिसंबर 2017 के बाद दस महीने में रिश्वत देने की बात कही थी. अस्थाना की अगुवाई में साना और मीट कारोबारी मोईन कुरैशी के खिलाफ 2017 के एक मामले की जांच करी थी. इस मामले में ही गिरफ्तारी से बचने के लिए साना ने अस्थाना को रिश्वत देने का दावा किया था.

यह भी पढ़ें: बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर ढेर, त्रिपुरा सीमा पर बढ़ा तनाव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर