सीआईटी के 12 विद्यार्थियों का कैंपस चयन
On
रांची: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नाॅलाजी के 12 विद्यार्थियों का नोएडा की कंपनी ओडी बिजनेस साॅल्युशन प्रा.लि. ने कैंपस चयन किया है। चयनित विद्यार्थियों में कंप्यूटर, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल व ईसीई इंजीनीयरिंग ब्रांच के विद्यार्थी शामिल हैं। ट्रेंनिग एंड प्लेसमेंट विभाग के प्रो. इंचार्ज केपी दत्ता ने बताया कि यूएस बेस्ड यह कंपनी र्मोगेज व ऐसेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्यरत है। विद्यार्थियों का चयन एशोसिएट ट्रेनी के पद पर किया गया है व इन्हें 2 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों में कंप्यूटर साइंस इंजीनीयरिंग से शिल्पी कुमारी, रवि रंजन सिंह, खुशबु कुमारी, मैकेनिकल इंजीनीयरिंग से रेहान आलम, नवीन प्रकाश, इलेक्ट्रीकल इंजीनीयरिंग से श्वेता उरांव, सुष्मिता उरांव, बटेश्वर प्रसाद, धीरज कुमार रवि, हर्ष राज शामिल हैं, इसके अलावे सिविल व ईसीई ब्रांच से भी एक एक विद्यार्थी का चयन किया गया है जो क्रमशः रोहित कुमार ठाकुर व श्रृंखला प्रसाद हैं।
[URIS id=9499]
कंपनी के निदेशक विजय राणा व एक्सपर्ट शशी कृष्णा ने विद्यार्थियों को ज्वाईनिंग लेटर दिया। इनकी ज्वाईनिंग 17 जुलाई को नोएडा में होगी। मौके पर संस्थान के प्राचार्य डा. संजीव कुमार, डा. ए. भट्टाचार्य, प्रो. अंकित सिंह, सरिता मूर्मु , विकास कुमार बादल आदि टीएनपी विभाग के लोग मौजूद थे। कैंब्रिज ट्रस्ट के निदेशक वित्त पीके सेन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


Latest News








