Giridih News: जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
‘आजादी का महत्व समझें और कर्तव्यों का पालन करें’, जीडी बगड़िया महाविद्यालय में गूंजा संदेश
गिरिडीह के जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक नवीन कांत सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय गीत, ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ।
गिरिडीह: जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े ही उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन कांत सिंह, भूतपूर्व सैनिक एवं वर्तमान में पतंजलि गिरिडीह के जिला प्रभारी, महाविद्यालय के अध्यक्ष अजय बगड़िया, सचिव संगीता बगड़िया, उदय शंकर उपाध्याय, भूतपूर्व शिक्षक, डॉक्टर एम.एन. सिंह, प्राचार्य, गिरिडीह महाविद्यालय, देवेंद्र सिंह, निदेशक, गुरु नानक विद्यालय, इत्यादि सम्मिलित थे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद राष्ट्रीय गीत के बाद ध्वजारोहण तथा तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम, जैसे स्वागत गीत, योग नृत्य, संथाल नृत्य, देशभक्ति गीत, राजस्थानी नृत्य, रश्मिरथी, असमिया नृत्य एवं जलियांवाला बाग का सजीव चित्रण नाटक के द्वारा किया गया।
गिरिडीह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एन. सिंह ने छात्रों एवं महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के शिक्षक ही देश को आगे ले जा सकते हैं। अतः आप सभी अपने को देश की एकता एवं सद्भावना की तरफ बढ़ाएं।
महाविद्यालय के साथ जीडी बगड़िया मॉडर्न एवं वैदिक स्कूल तथा पारा मेडिकल कॉलेज में भी ध्वजारोहण बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। वहां के मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने ध्वजारोहण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा ने महाविद्यालय की उपलब्धियों को बताते हुए छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ प्राध्यापिका वंदना चौरसिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. रश्मि कुमारी, बिना झा, माधुरी कुमारी, गुलफशान अख्तर, प्राध्यापक अरविंद कुमार, अशोक पटेल, योगेश्वर उपाध्याय, अर्णव, समानता, प्रकाश वर्मा, सोनी कुमारी, अमित कुमार, पंकज गुत्छैत इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही छात्र 25-27 एवं 24-26 के छात्रों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








