भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 3 क्लासिक मॉडल का ड्रोन व गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद

पाकिस्तान की ओर से भेजा ड्रोन पकड़ा, बीएसएफ ने तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम की

 भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 3 क्लासिक मॉडल का ड्रोन व गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद

पंजाब में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने ड्रोन, हेरोइन और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद कर पाकिस्तान आधारित तस्करी नेटवर्क की कई कोशिशों को नाकाम किया। अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर सेक्टरों में अलग-अलग अभियानों में ड्रोन, हेरोइन और कारतूस जब्त किए गए।

चंडीगढ़:  पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने खुफिया सूचना पर आधारित कार्रवाइयों के दौरान ड्रोन, हेरोइन और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद कर एक बार फिर तस्करी नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया है। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार अमृतसर, तरन तारन और फिरोजपुर सेक्टर में अलग-अलग स्थानों से तस्करी की कई कोशिशों को नाकाम किया गया।

बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार अमृतसर सेक्टर में तैनात जवानों ने निगरानी के दौरान डीजेआई मैविक 3 क्लासिक मॉडल का ड्रोन पकड़ा। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान की ओर से प्रतिबंधित सामग्री भेजने के लिए किया जाता था। इसके बाद तरनतारन जिले में गश्ती कर रही टुकड़ी ने खेतों की ओर संदिग्ध हलचल दिखने पर इलाके को घेरा और तलाशी के दौरान 548 ग्राम हेरोइन बरामद की।

वहीं, फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाड़ के पास से 5 पैकेटों में कुल 2.649 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पैकेटों पर अक्सर इस्तेमाल होने वाले पाकिस्तान आधारित ड्रग नेटवर्क के पहचान चिह्न पाए गए। इसी कड़ी में बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में मुक्तियावाला क्षेत्र के पास से 9एमएम के 50 राउंड कारतूस भी बरामद किए गए।

यह आशंका जताई जा रही है कि यह कारतूस किसी तस्करी रूट के माध्यम से भारत के अंदर गैंगस्टरों या तस्करी गिरोहों तक पहुंचाए जाने थे। बीएसएफ ने बताया कि हाल के दिनों में सीमा पर ड्रोन गतिविधियों में वृद्धि हुई है लेकिन जवानों की सतर्कता और आधुनिक तकनीक के प्रयोग से इन प्रयासों को लगातार नाकाम किया जा रहा

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर में प्रदर्शन स्थल के पास दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर पर हमला, आई-कार्ड और सोने की चेन छीनी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार