पुलिस स्मरण दिवस के अवसर पर याद किए गए शहीद जवान

पुलिस स्मरण दिवस के अवसर पर याद किए गए शहीद जवान

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस केंद्र में पुलिस शहीद स्मरण दिवस के अवसर पर जिला पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा पुलिस के जवानों को उनकी शहादत के लिए याद किया गया। अवसर पर पुलिस केंद्र में सीआरपीएफ के  पुलिस उपमहानिरीक्षक अभियान हनुमंत सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम इंद्रजीत माहथा, सीआरपीएफ 174 बटालियन के समादेष्टा डॉ प्रेमचंद्र, सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर नाथू सिंह मीणा (आइ.पी.एस), सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर प्रदीप उरांव, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र मंटू यादव सहित जिला बल तथा सीआरपीएफ के अन्य पदाधिकारी एवं हवलदार सिपाही उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी लोगों के द्वारा पुलिस स्मरण दिवस परेड में भाग लिया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा शहीद हुए पुलिस कर्मियों का नाम पढ़कर शोक सलामी के साथ 2 मिनट के लिए मौन रखकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी आगंतुकों के द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण किया गया। अवसर पर उपस्थित शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप सभी हमारे परिवार के सदस्य की तरह है किसी भी शहीद के परिवार को कोई भी आवश्यकता हो तो तत्काल हमसे संपर्क करें मैं हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार हूं। उनकी पारिवारिक समस्या की जानकारी भी पुलिस अधीक्षक के द्वारा ली गई।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल
मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश