कोडरमा: महिलाओं ने पेड़ लगाए
On
कोडरमा: अखिल भारतीय चित्रांश महिला प्रकोष्ठ ने बुधवार को महात्मा गांधी की 150वी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री 115वी जयंती पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान दोेंनो महापुरुषों के चित्रों पर महिलाओं ने माला अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आहूत कार्यक्रम के दौरान इन्होंने इन महान विभूतियों के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। चित्रांश महिलाओं ने चित्रगुप्त मंदिर परिसर में दर्जनों फलदार वृक्ष भी लगाए व इसकी रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अगुवाई महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति सहाय ने की। इस बाबत सचिव ममता सिन्हा, उपाध्यक्ष सारिका सिन्हा, अंजना सिन्हा, कुमुदिनी वर्मा, रंजीता सिन्हा, दिव्या सिन्हा, नेहा सुनैना, सोनी सिन्हा, रूबी श्रीवास्तव, संगीता सिन्हा, निधि सिन्हा, हेमा सिन्हा सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


