कोडरमा: अड्डीबंग्ला में लोग देखेंगे माहिष्मति साम्राज्य

कोडरमा: अड्डीबंग्ला में लोग देखेंगे माहिष्मति साम्राज्य

कोडरमा: शारदीय नवरात्र पूजा पूरे जिले में शुरू हो चुका है। जिले भर में शक्ति की आराध्य देवी मां दुर्गा की पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। पूजा समिति द्वारा एक माह पूर्व से ही मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा व पूजा पंडाल निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया था। जिसे अब कलाकार अंतिम रूप देने में जोर शोर से लगे हैं। शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य पंडाल निर्माण कर माता की पूजा अर्चना की जा रही है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।
शहर के अड्डी बंगला में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भी माता की पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। यहां माता की पूजा को लेकर भव्य व आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जो अब अंतिम रूप में है। इस वर्ष यहां फिल्म बाहुबली के माहिष्मति का सेट का प्रारूप बनाया जा रहा है, जो लोगों को आकर्षित करेगा। समिति के द्वारा पंडाल निर्माण का कार्य इस वर्ष जेपी डेकोरेटर्स को दिया गया है। यहां 85 फीट ऊंचा व 70 फीट चौड़ा पंडाल का निर्माण हो रहा है। यहां पूजा में श्रद्धालुओं को सबसे अधिक लाइट का आकर्षण दिखेगा, जबकि मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं का मन मोहेगा। यहां पूजा में लाइटिंग का कार्य बबली लाइट एंड साउंड को दिया गया है।
इस बाबत माता समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा निर्माण कार्य अजय प्रजापति द्वारा की जा रही है। यहां पिछले 95 वर्षों से माता की पूजा अर्चना बंगला पद्धति से होती आ रही है। यहां माता की पूजा पूर्णतः बंगाली पद्धति से पुरोहित हरि नारायण भट्टाचार्य व इनके सहयोगी पंडितों द्वारा कराया जाएगा। पूजा समिति के संरक्षक विशाल सिंह, अध्यक्ष बबलू सोनकर, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, महासचिव रितेश लोहानी, कोषाध्यक्ष अमित जायसवाल, मेला मंत्री टिंकू महतो, सोनू सिंह, आनंद कुमार सदस्य शिव कुमार वर्णवाल, अमित कुमार यादव, राजू पाण्डेय, शुभम सोनकर, जितेंद्र साव, पीयूष राज, विशाल वर्णवाल, राजीव सिंह, सुभाष कुमार, ऋषि कुमार, अमित सिंह, प्रिंस पॉल, राहुल कुमार, गणेश कुमार, मिथुन मैक्स, अंकित कुमार आदि तैयारी में जुटे हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती  Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि