कोडरमा: परिवार व समाज को संगठित होकर चले: विंदेश्वरी
On
कोडरमा: प्रखंड के सरस्वती शिशु विधा मंदिर जयनगर के सभागार में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार व संचालन राजकुमार सोनी ने किया। इस बाबत विंदेश्वरी प्रसाद बिहारी ने कहा कि मिट्टी का मटका व परिवार की कीमत सिर्फ बनाने वालों को पता होता है, तोड़ने वालों को नहीं। इसलिए परिवार हो या समाज संगठित होकर चलाना चाहिए।
श्री बिहारी ने कहा कि व्यवसाय के साथ- साथ शिक्षा के प्रति अपने बच्चों को जागरूक करें। शिक्षा के बिना जीवन की कल्पना करना कोरे कागज के समान है। इस बाबत महेश बर्मा ने कहा कि सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में भी अपना भागीदारी बढाना चाहिए। सर्वसम्मति से अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कुमार (जयनगर), सचिव सुभाष सोनी (इरगोबाद), कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद स्वर्णकार (परसाबाद) को बनाया गया। कार्यक्रम को पूर्व मुखिया लखन स्वर्णकार, कृष्णा बर्मा, अधिवक्ता सूरज बिहारी, ओम सोनी, विनय पोदार ने संम्बोधित किया। मौके पर मनोज सोनी, सीता राम स्वर्णकार, एतवारी स्वर्णकार, वीरेन्द्र स्वर्णकार, सरोज सोनी, कृष्णा सोनी, गणेश स्वर्णकार, पप्पु सोनी, मोहन स्वर्णकार, सुनील कुमार, वासुदेव स्वर्णकार सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







