झारखंड : भाजपा को एकदिवसीय उपवास को झामुमो ने बताया नौटंकी, सुप्रियो भट्टाचार्य ने लगाये गंभीर आरोप

झारखंड : भाजपा को एकदिवसीय उपवास को झामुमो ने बताया नौटंकी, सुप्रियो भट्टाचार्य ने लगाये गंभीर आरोप

रांची : पूरी दुनिया कोरोना के कहर से त्रस्त है. वहीं, झारख्ंाड में इस संकट की घड़ी में राजनीति तेज है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आवाह्न पर राज्य के सभी भाजपा सांसद और विधयकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपवास रखा। इससे इतर झामुमो के महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बयान जारी किया है.

भट्टाचार्य ने कहा कि पांच सालों तक झारखंड से पेट भर चुके भाजपा के सांसद व विधायक अब जनमत की चपत लगने से तिलमिला कर उपवास करने की नौटंकी कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वे संप्रदाय के आधार पर समाज को बांट रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के एक-एक दिशा-निर्देश एवं प्रोटोकॉल का पालन कर रही है. लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिये गए संदेश की कि जो जहां हैं वहीं रहें उसका झारखंड में पालन किया गया. सहयोगी दलों ने भी प्रधानमंत्री के इस बयान का सम्मान किया.

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड राज्य के तीन सांसद अपने दल के सर्वोच्च नेता एवं प्रधानमंत्री के आह्वान को ठेंगा दिखाते हुए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से तफरीह करते हुए रांची, जमशेदपुर और धनबाद पहुंच गए. उन्होंने गोड्डा के सांसद पर आरोप लगाया कि निशिकांत दुबे भारत सरकार सहित विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कोरोना पाॅजिटिव मरीज का नाम, संप्रदाय एवं पहचान को उजागर करते हैं.

यह भी पढ़ें: Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को इन मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर महामारी के समय जारी आपदा प्रबंधन कानून के उलंघन एवं लॉकडाउन के शर्तों के उलंघन के आरोपों के कानूनी प्रावधान के तहत तुरंत उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए. झारखंड राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री सहित समस्त प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस प्रशासन के तमाम उच्च पदाधिकारियों के साथ-साथ निचले पायदान पर खड़े जवानों, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मी, सफाई कर्मचारी, लोगों तक अनाज, फल, सब्जी, दूध, दवाई पहुंचाने वाले असंख्य लोगों के मनोबल को तोड़ने की जो गंदी साजिश रची जा रही है, वह असहनीय है एवं उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अब समय आ गया है.

यह भी पढ़ें: Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi News: सेंट जेवियर्स कॉलेज, शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस का शानदार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित Ranchi News: सेंट जेवियर्स कॉलेज, शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस का शानदार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त
2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया
Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा
Viral Video: शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से पिलाया पानी! वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे संभव है?
डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात
Skoda Peaq Electric SUV: 647 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, फीचर्स उड़ाएंगे होश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ
पीवीयूएनएल की बड़ी उपलब्धि, 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन शुरू