भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे सर्जियो गोर, टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला

सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिका के 26वें राजदूत

भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे सर्जियो गोर, टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का 26वां राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है। गोर ट्रंप के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं और एरिक गार्सेटी के उत्तराधिकारी होंगे। उनकी नियुक्ति सीनेट से मंजूरी के बाद प्रभावी होगी।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का 26वां राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है। गोर ट्रंप के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं और एरिक गार्सेटी के उत्तराधिकारी होंगे। उनकी नियुक्ति सीनेट से मंजूरी के बाद प्रभावी होगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि वे सर्जियो गोर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त कर रहे हैं। ट्रंप ने भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि सर्जियो वही व्यक्ति हैं जो हमारे 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' मिशन को आगे ले जाएंगे।

भारत में अमेरिकी राजदूत नामित किए जाने के लिए सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होगा! हमारे ह्वाइट हाउस ने अमेरिका को फिर से महान बनाने में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

सर्जियो गोर, भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवा देने वाले एरिक गार्सेटी के उत्तराधिकारी होंगे, जिन्होंने इस साल जनवरी तक भारत में अपनी सेवाएं दीं। जिसके बाद पिछले सात महीने से यह पद खाली चल रहा था। गोर सीनेट से मंजूरी मिलने तक अपनी वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे। उनकी नियुक्ति को फिलहाल सीनेट से मंजूरी मिलनी बाकी है।

ट्रंप ने ऐसे समय में गोर को भारत का राजदूत बनाने की घोषणा की है जब अमेरिका-भारत के संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। ट्रंप ने कुछ भारतीय उत्पादों पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया और अब इसे 27 अगस्त से 50% करने की योजना है।

 

 

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement