सीएम हेमंत ने महाशिवरात्रि के मौके पर पहाड़ी मंदिर में की पूजा, राज्य की सुख समृद्धि की कामना की
On
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज महाशिवरात्रि के पावन मौके पर रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की. उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका और राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने राज्य वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी.
महाशिवरात्री के पवन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पहाड़ी मंदिर में भगवान शिव की पूजा कर राज्यवासियों के सुख- समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। pic.twitter.com/yF63cZqbPR
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) February 21, 2020
मुख्यमंत्री ने भोले बाबा की जय-जय और हर-हर महादेव के जयकारे के बीच मंदिर परिसर से भव्य शिव बारात और जीवंत झांकियों को परंपरागत और विधिवत तरीके से विदा किया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और शिव बारात आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News


