Hazaribagh News: मानसून सत्र में गूंजे जन सरोकार, विधायक ने रखी तीन अहम मांगें
बिजली कटौती, झील की दुर्दशा और पुरानी शिक्षा पद्धति पर विधायक का तीखा सवाल
जनता की आवाज़ को सदन तक पहुँचाना ही मेरा धर्म और कर्तव्य है, और मैं इस दायित्व से कभी पीछे नहीं हटूँगा: विधायक प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग: मानसून सत्र के दौरान हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गुरुवार को लगातार जनता की मूलभूत समस्याओं को सदन के पटल पर उठाया। उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विषयों जिसमें हजारीबाग झील, बिजली आपूर्ति और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाब माँगा और ठोस कदम उठाने की मांग की। विधायक ने कहा कि हजारीबाग झील लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है और यह न केवल जिले की पहचान है बल्कि शहर की जीवनरेखा भी मानी जाती है। वर्षों से झील में जलकुंभी की भरमार और गाद जमाव की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण इसकी जल संचय क्षमता लगातार घटती जा रही है।
उन्होंने सरकार से स्पष्ट पूछा कि आखिर इस झील की स्थायी सफाई और संरक्षण की दिशा में अब तक ठोस पहल क्यों नहीं की गई। बिजली संकट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हजारीबाग के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आए दिन घंटों बिजली कटौती होती रहती है। थोड़ा सा मौसम खराब होते ही लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। विधायक ने सदन में सवाल उठाया जब हजारीबाग जिले से कुछ ही दूरी पर बिजली उत्पादन करने वाला दामोदर घाटी निगम का विशाल केंद्र मौजूद है, तो यहां के उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली क्यों नहीं मिल रही? सरकार इस गंभीर विषय पर तुरंत ध्यान दे और जनता को राहत पहुँचाए।


Related Posts

Latest News

