हज़ारीबाग- खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण : विधायक प्रतिनिधि

हज़ारीबाग- खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण : विधायक प्रतिनिधि

फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

हज़ारीबाग- जिले के कटकमसांडी  प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र रेबर पंचायत अंतर्गत नवाखाप में बालकृष्ण क्लब नवाखाप द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन फाइनल मैच के साथ होगया। मौके पर विजयी टीम के बीच उपस्थित  बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल के कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रीतलाल यादव, रेबर पंचायत के मुखिया कलावती देवी,  के द्वारा संयुक्त रुप से पुरस्कार वितरण के साथ मैच का समापन किया गया। बताया गया विगत 25 जुलाई से यहां  टूर्नामेंट चल रहा था। मैच के उद्घाटन मौके पर विधायक ने खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए विजेता एवं उपविजेता टीमों को अपनी ओर से जर्सी देने की घोषणा की थी। रविवार को टूर्नामेंट समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरूस्कार के साथ जर्सी दिया गया।

रेबर पंचायत का यह ऐतिहासिक मैच रहा है जो 26 जुलाई से 5 जुलाई तक शांतिपूर्ण  चला एवं दर्शकों की तादाद काफी ज्यादा रही । इस मैच में कटकमसांडी प्रखंड समेत मयूरहंड बरही पदमा ईचाक एवं इटखोरी आदि प्रखंडों के लगभग 34 प्रतिभाशाली टीमों ने भाग लिया एवं मैच को काफी रोमांचक बनाया जो दर्शकों को लुभाती रही। वहीं खिलाड़ियों के उत्साह के साथ-साथ दर्शकों के मनोरंजन करवाने में कॉमेंटेटर गरवा निवासी प्रशांत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

Jharkhand Govt Ad
पुरस्कार वितरण के दौरान अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस तरह का खेल कटकमसांडी प्रखंड के सभी पंचायतों में होनी चाहिए जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों का भी मनोरंजन होता रहे। वही मंडल अध्यक्ष रितलाल यादव ने कहा कि मैदान में जिस तरह खिलाड़ी अपने लक्ष्य देखकर गोल मारते हैं उसी तरह से अपने भविष्य को सही लक्ष्य की ओर ले कर जाएं।

ये रहे उपस्थित

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव, भाजपा युवा मोर्चा सह बजरंग दल के अध्यक्ष दीपक यादव, मीडिया प्रभारी अनुराग मित्तल, पदमा प्रखंड के भाजपा उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद केसरी, भाजपा कार्यसमिति मंत्री मुकुंद राणा, रामचंद्र यादव, सरयू यादव, ईश्वर यादव, महेंद्र पासवान, वंशी यादव, जानकी यादव, ताज मोहम्मद, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, असगर अंसारी, मंजीत सिंह, यशमेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur News: देशभक्ति के रंग में रंगा सीएसआईआर-एनएमएल का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन