झारखंड में रेल का जोनल व रांची में महाप्रबंधक कार्यालय खुले

झारखंड में रेल का जोनल व रांची में महाप्रबंधक कार्यालय खुले

-चैंबर की कोयला व रेल मंत्री से मांग
रांची: केंद्रीय रेलवे सह कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आहूत एक बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे खुद न सिर्फ चैंबर से जुड़े रहे हैं, बल्कि इसके महत्वपूर्ण कार्यों व दायित्वों से वाकिफ हैं। कहा कि चैंबर के मार्फत राजनीति से जुदा समाजिक कार्य किया जा सकता है। मौके पर चैंबर प्रतिनिधियों ने गोयल को ज्ञापन सौंपकर झारखंड में राज्य में जोनल मुख्यालय के अलावे रांची में महाप्रबंधक कार्यालय खोलने की मांग की।
चैंबर ने कहा है कि रांची और नई दिल्ली के लिए दो राजधानी ट्रेन, एक वाया बोकारो व दूसरी बरकाकाना परिचालित हो। हटिया एलटीटी एक्सप्रेस को दो दिन से सप्ताह में चार दिन करने के अलावे धरती आबा एक्सप्रेस को सप्ताह में एक से दो दिन, रांची हावड़ा संचालित ट्रेन संख्या 18616 में एलएचबी बोगियां लगाने समेत कई मांगे की गई। इस दौरान कोलियरी एप्रोच वाली सड़कों को दुरूस्त करने की मांग भी की गई। केंद्रीय मंत्री को मगध और आम्रपाली ब्लॉक को जोड़ने की दयनीय स्थिति को बताया गया। मंत्री ने तमाम मामलों पर उचित विचार करने का आश्वासन दिया। कहा कि चैंबर के सुझाव पर ही जीएसटी पर क्वार्टली रिर्टन 1.5 करोड़ से बढ़ कर 5 करेाड़ हुआ है. जो एक बड़ी उपलब्धि श्री गोयल ने कहा कि देश के 130 करोड जनता के समर्थन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। प्रधानमंत्री के कुटनीती सफलता के चलते ही आज युनाईटेड नेशन ने मसूद अजहर को आंतकी घोषित किया है। है। इस मौके पर चैंबर के संबंध में बताया गया कि समग्र देश में अर्थव्यवस्था को लेकर में ये अहम जवाबदेही निभाता है। मौके पर अध्यक्ष दीपक मारू, दीनदयाल वर्णवाल, सोनी मेहता, प्रवीण जैन छाबड़ा, रंजीत टीबड़ेवाल, पवन शर्मा, सज्जन सर्राफ, आरके गाड़ोदिया, सुमित अग्रवाल, अमित शर्मा, मंजीत जाजोदिया समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत