एशिया कप के सुपर फोर की तस्वीर साफ, छह मुकाबलों का पुरा शेड्यूल जानिए

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

एशिया कप के सुपर फोर की तस्वीर साफ, छह मुकाबलों का पुरा शेड्यूल जानिए
भारतीय क्रिकेट टीम

एशिया कप 2025 के सुपर फोर की तस्वीर श्रीलंका के अफगानिस्तान को हराने के साथ ही अब साफ हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान पहले ही ग्रुप-ए से क्वालीफाई कर चुके थे। इस तरह से अब चार टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं।

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर फोर की तस्वीर श्रीलंका के अफगानिस्तान को हराने के साथ ही अब साफ हो चुकी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, जिससे बांग्लादेश की भी सुपर फोर में एंट्री पक्की हो गई और साथ ही अफगानिस्तान की टीम बाहर हो गई।

भारत और पाकिस्तान पहले ही ग्रुप-ए से क्वालीफाई कर चुके थे। इस तरह से अब चार टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं। सुपर फोर राउंड में हर टीम एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेगी। इन छह मुकाबलों के बाद अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को दुबई में फाइनल खेलेंगी। भारत फिलहाल नेट रन रेट के आधार पर अपने ग्रुप में शीर्ष पर है, और माना जा रहा है कि सुपर फोर चरण में भी वह मजबूत दावेदार रहेगा। भारतीय टीम आज शाम अपना आखिरी लीग मैच ओमान के खिलाफ खेलेगी।

एशिया कप 2025 के सुपर फोर का शेड्यूल

  • 20 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – दुबई – रात 8:00 बजे IST
  • 21 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान – दुबई – रात 8:00 बजे IST
  • 23 सितंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – अबू धाबी – रात 8:00 बजे IST
  • 24 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश – दुबई – रात 8:00 बजे IST
  • 25 सितंबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – दुबई – रात 8:00 बजे IST
  • 26 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – दुबई – रात 8:00 बजे IST
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल