नई पल्सर नहीं देने पर दोस्तों ने पत्थर से कूचकर हत्या की

नई पल्सर नहीं देने पर दोस्तों ने पत्थर से कूचकर हत्या की

छोटू साहू हत्याकांड का उदभेदन
रांची: संत पात्रिक स्कूल की कक्षा 9वीं के छात्र छोटू साहू को अपने दोस्तों को नई पल्सर बाइक नही देना मंहगा पड़ गया और उसके ही दोस्तों ने पत्थर से कूचकर उसे जान से मार डाला। गुमला पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए सोमवार को सोनू सोनी व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि लव नायक व एक अन्य फरार है।
एसडीपीओ नागेश्वर प्रसाद सिंह ने सदर थाना में मीडिया से बात करते हुए बताया कि छोटू सात सितंबर की रात अपने चार दोस्तों के साथ वृंदा जाने वाले मार्ग के एक निर्माणाधीन घर पर खाना-पीना कर रहा था। शराब के नशे में दोस्तों ने छोटू से उसकी नई पल्सर बाइक मांगी, लेकिन उसे इंकार कर दिया। इसी क्रम में आपसी मतभेद बढ़ गया और उनलोगों ने पत्थर से छोटू के चेहरे को कूचकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ये सभी छोटू की बाइक, सिम व मोबाइल लेकर घटना स्थल से फरार हो गये। छोटू का शव वृंदा जाने वाले रास्ते में तीसरे दिन बरामद किया गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
श्री सिंह ने बताया कि तीसरा आरोपी जोराग निवासी लव नायक मुंबई भाग गया है और चौथे की शिनाख्त लव के पकड़ाने के बाद ही संभव है। सात सितंबर को दोपहर में छोटू स्कूल से घर लौटा था। फिर करौंदी के राहुल साहू ने उसे फोन कर तिर्रा के स्कूल में आहूत शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया था। छोटू अपनी पल्सर से निकला था और फिर लौट के घर नही आया। 9 सितंबर को उसके परिजनों से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। शव बरामदगी के बाद मृतक के पिता दिनेश साहू ने राहुल पर नामजद एफआईआर किया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में राहुल की कोई भूमिका नही है। इससे संबंधित पुछताछ भी कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की धड़-पकड़ के प्रयास किये जा रहे हैं और उम्मीद है कि वे जल्द ही गिरफ्तार किये जाएंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर