Hazaribagh News: उपायुक्त के निर्देश पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण

पेट्रोल पंप के पहुंच मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश

Hazaribagh News: उपायुक्त के निर्देश पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण
(ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण)

हजारीबाग जिला प्रशासन और सड़क सुरक्षा टीम ने उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर मासीपिढ़ी, डेमोटांड़ और यूपी मोड़ जैसे ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। टीम ने अत्यधिक गति और तीखे मोड़ों को दुर्घटना का कारण बताते हुए एनएचएआई को रंबल स्ट्रिप और साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा संयुक्त रूप से ब्लैक स्पॉट तथा दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया।

इस संयुक्त निरीक्षण अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), मोटर यान निरीक्षक (एमवीआई) एवं जिला सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य शामिल रहे। टीम ने जिले के विभिन्न चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के कारणों का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान मासीपिढ़ी चौक, डेमोटांड़ एवं मोरंगी क्षेत्र में वाहनों की अत्यधिक गति को सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण पाया गया। वहीं दुर्घटना संभावित यूपी मोड़ पर सड़क की तीव्र ढलान एवं अंधा मोड़ होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका अधिक पाई गई। टीम ने इन स्थलों पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपायों की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।

संयुक्त टीम द्वारा एनएचएआई, रांची को निर्देश दिया गया कि चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों एवं मोड़ों पर अविलंब आवश्यक साइनबोर्ड, रंबल स्ट्रिप, ब्लिंकर तथा गति सीमा संबंधी संकेतक लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को पूर्व में ही आवश्यक चेतावनी मिल सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, ईचाक मोड़ एनएच का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में मोरंगी स्थित पेट्रोल पंप के संचालक को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठान के समीप एवं पहुंच मार्ग पर सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सड़क संकेतकों का सम्मान करें तथा मोड़ों एवं ढलान वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विभावि में एफडीपी के तीसरे-चौथ दिन शिक्षण एवं एआई नवाचारों पर चर्चा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती
Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन
Dhanbad News: एएसआई को मिला आधुनिक पुलिसिंग का कड़ा प्रशिक्षण, अनुसंधान पर एसएसपी का जोर
बीआईटी मेसरा में हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा और एआई पर संकाय विकास कार्यक्रम का दूसरा दिन
चेहरे और कंधे में गोली लगी, फिर भी आतंकी को मार गिराया, जानिए कीर्ति चक्र विजेता मीनाक्षी सुंदरम की वीरगाथा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की कृषि और पशुपालन विभाग की समीक्षा
Deoghar News: पॉलिटेक्निक के बीबीए-बीसीए सेमेस्टर परीक्षाओं का सफल और कदाचारमुक्त आयोजन
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव के पास खेत में मिला घायल गिद्ध, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Hazaribagh News: तलासवर पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 608 आवास लाभुकों की सूची सत्यापित
Hazaribagh News: बड़कागांव-टंडवा लाइफलाइन संकट, पसेरिया के पास सालभर से आधी धंसी सड़क, विभाग मौन
Hazaribagh News: उपायुक्त के निर्देश पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण