बिहार के अपमान से सम्मान तक का सफर, झारखंड के साथ : किरकेट

बिहार के अपमान से सम्मान तक का सफर, झारखंड के साथ : किरकेट

रांची : क्रिकेट हमारे देश का एक बेहद लोकप्रिय खेल है और हर क्रिकेट प्रेमी कभी न कभी भारतीय टीम का हिस्सा बनने की चाहत रखते हैं। लेकिन बिहार के लोगों का भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना क्रिकेट के पीछे खेली जाने वाली राजनीति के चलते मात्र एक सपना ही बनकर रह जाता है। किरकेट की कहानी क्रिकेट में व्याप्त भ्रष्टाचार और खेल के पीछे राजनीति से संघर्ष करते हुए कीर्ति आज़ाद द्वारा क्रिकेट खेलने के लिए चुने गये 11 ख़िलाड़ियों के इर्द गिर्द घूमने  वाली फिल्म है। 
फ़िल्म किरकेट बिहार के अपमान से सम्मान तक का प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया  कि योगेंद्र सिंह द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म का लेखन‌ विशाल‌ विजय कुमार ने किया। इस फ़िल्म के ज़रिये कई कलाकार फिल्मी दुनिया में क़दम‌ रखने जा रहे हैं। फ़िल्म में मुख्य रूप से कीर्ति आज़ादए, विशाल तिवारी, सोनू झा, सोनम छाबड़ा, देव सिंह, अजय उपाध्याय लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म‌ का निर्माण ए स्क्वायर प्रोडक्शन्स, धर्मराज फ़िल्म्स, जेकेएम फ़िल्म्स के तहत आर के जालान, सोनू झा और विशाल तिवारी ने किया है।
इस फ़िल्म को येन‌ मूवीज़ के बैनर तले को प्रोड्यूस किया है वही जगेश सावजानी और युसूफ़ शेख़ ने बताया कि किरकेट की कहानी बेहद दिलचस्प है और इसमें क्रिकेट की पीछे होनेवाली राजनीति को दर्शाया गया है। दे इंडिया और दंगल जैसी खेल पर आधारित और बेहद लोकप्रिय फ़िल्में किरकेट के लिए प्रेरणा स्त्रोत रही हैं। फ़िल्म के निर्माताओं ने किरकेट को दुनिया भर में 18 अक्टूबर को रिलीज़ करने की बात काही।
उल्लेखनीय है कि श्री कीर्ति आज़ाद दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। वे इस फ़िल्म में अपने असल ज़िंदगी से जुड़ा किरदार ही निभा रहे हैं। श्री कीर्ति आज़ाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं और 1983 में विश्व कप जीतने वाली क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा भी रहे हैं। बाद में उन्होंने‌ राजनीति की दुनिया में क़दम रखा और कई बार बिहार के दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे।
फ़िल्म‌ के प्रमोशन के दौरान श्री कीर्ति आज़ाद ने कहा कि मैं इस बात को लेकर बेहद ख़ुश हूं। मेरी पहली हिंदी फ़िल्म रिलीज़ होने जा रही है। मेरे संघर्ष की ये कहानी जल्द दर्शकों तक पहुंचेगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को क्रिकेट और राजनिति के पीछे की असलियत बेहद दिलचस्प लगेगी। मेरी क्रिकेट टीम के 11 खिलाड़ियों की ज़िंदगी के सफ़र को बेहद करीब से महसूस कर सकेंगे। यह कहानी बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मुझे उम्मीद है कि लोग ख़ुद को इस कहानी से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ पायेंगे। हालांकि यह कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित हैए। मगर इसमें बॉलीवुड फ़िल्मों का तड़का भी देखने को मिलेगा। किरकेट बिहार के अपमान से सम्मान तक की अनोखी कहानी है। जिसे बेहद दिलचस्प अंदाज़ में पेश किया गया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत