बीपीएल कोटा धारियों को आ रहा 6-7 हजार का बिजली बिल

बीपीएल कोटा धारियों को आ रहा 6-7 हजार का बिजली बिल

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सरकार द्वारा बीपीएल परिवार वालो को दिए गए मुफ्त बिजली कनेक्शन के बावजूद 6 महीने में छह से सात हजार रुपये का बिल आ रहा है। ऐसे में इस विभागीय लापरवाही से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष बेदू साव ने कहा डबल इंजन की सरकार ने साढे 4 वर्ष में गरीबों के घर 34 हजार बिजली कनेक्शन मुफ्त दिया, जबकि वास्तविकता यह है कि उस कनेक्शन से बिना विद्युत उपयोग किए हुए ही 6 से 7 हजार का हरेक कनेक्शन धारी को बिल थमाया जा रहा है। यह जानकारी तब हुई जब ग्रामीण ईश्वर साव, बिसुन साव, बालदेव साव, सीता देवी, सरिता देवी, सुकरी देवी को बिजली मित्र ने बिजली का बिल मांगा। तब इन लोग अपना बिल भुगतान करने के लिए बिजली कार्यालय गए, वहां उन लोगों को दो कनेक्शन बिल थमाया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि गांव में एक घर में तीन भाई कर के या उससे अधिक या कम होते हैं। पहले मां या पिता के नाम से कनेक्शन था। इसका बिल भी इसमें जोड़ दिया जा रहा है।

लोगों ने बताया सरकार के तरफ से कनेक्शन देने के समय हमने अपना आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक दिया। इसके बाद पूर्व में कनेक्षन रहने के बावजूद नया कनेक्शन भी दे दिया गया। उस समय कहा गया बीपीएल कोटे में है। कहा गया कि पुराने कनेक्शन पर बिल नही आएगा, ऐसा नही हुआ और बिल भेजा जा रहा है। जेवीएम के जिला अध्यक्ष बेदू साव ने इस बाबत उपायुक्त से इसकी सत्यता जांचने की मांग की है। मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष रामप्रसाद साव, वरिष्ठ नेता मनिंद्र राम, सरफराज नवाज, डॉ जावेद, नजाम उद्दीन, भुनेश्वर राणा, जावेद मस्तान, मनोज राणा, ईस्माइल उद्दीन उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

जेपी विचार मंच ने मनाया 'आपातकाल-प्रतिकार दिवस', काला बिल्ला लगाकर किया विरोध जेपी विचार मंच ने मनाया 'आपातकाल-प्रतिकार दिवस', काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष
झारखंड की दो टॉपर बेटियां कैसे बनीं 'सॉल्वर'? गरीबी, असफलता और लालच की पूरी कहानी
झारखंड को नशामुक्त बनाने निकले युवा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी
प्रकृति ने वेनेजुएला में भूकंप के रूप में दिखाया रौद्र रूप: जे.पी. पांडेय
CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस