ग्रामीण शिक्षा- स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हैं: सीओ

ग्रामीण शिक्षा- स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हैं: सीओ

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोदखर में माई ओरचिड फाउंडेशन के तत्वावधान में आहूत एक कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी मोदी व संचालन अरविंद कुमार मोदी ने किया। इस बाबत सीओ विजय हेमराज खलखो ने कहा कि ग्रामीणों के शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अपने आप में काबिले तारीफ है।
इस मौके पर मुखिया अर्चना कुमारी, संस्थापक डॉ अंजनी कुमार, समाजसेवी मनोहर मोदी खासतौर पर मौजूद थे। अंचलाधिकारी ने कहा कि कटहाडीह निवासी अनिल कुमार, दिपा मोदी, डॉ सुनील कुमार, डॉ रितु जो वर्तमान में अमेरिका में रहते हुए ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं। वे बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं। मुखिया अर्चना कुमारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में फाउंडेशन के द्वारा गरीब परिवार के बच्चों को कोचिंग के माध्यम से निःस्वार्थ भाव से शिक्षा देना सराहनीय प्रयास है।
फाउंडेशन के संस्थापक डॉ अंजनी कुमार ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करना पहला प्राथमिकता है। कार्यक्रम को समाजसेवी मनोहर मोदी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नारायण मोदी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर गीता जायसवाल, सदानंद मोदी, संतोष कुमार, विनोद कुमार, ठाकुर बिक्रम सिंह, गजान्नद मोदी, त्रिभुवन मोदी, कुमारी पुजन, अनिता देवी, अनिल कुमार, शिक्षक प्रदीप कुमार धोबी, विनोद अवध्या सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
Deoghar News: तीसरी सोमवारी पर कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी, कतार प्रबंधन पर प्रशासन की पैनी नजर