पारा शिक्षकों के समर्थन में झारखण्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन

पारा शिक्षकों के समर्थन में झारखण्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन

पाकुड़: झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन राँची के महासचिव, रामरंजन कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि हमलोग पारा शिक्षकों के साथ हैं, उनकी मांगे जायज़ है।

उन्होंने सभी निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक से D.El.Ed कर रहे शिक्षकों को पारा शिक्षक के स्थान पर नियुक्त नहीं करने का आवाहन किया है। ज्ञात हो कि धनबाद के जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सरकारी विद्यालयों में नियुक्त किया गया है।

Jharkhand Govt Ad
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि हमारे किसी विद्यालय का कोई भी शिक्षक पारा शिक्षक की जगह ड्यूटी नहीं करेंगे।

उन्होंने सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक से अनुरोध किया है कि किसी भी शिक्षक को पारा शिक्षक के जगह ड्यूटी पर ना भेजें। पारा शिक्षक अपने मूलभूत अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे है। हम सभी उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से रांची तक लाठियों का सवाल: प्रदर्शन, पुलिस और सिस्टम की जिम्मेदारी पर बहस जरूरी

एसोसिएशन को भी अपनी एकता का परिचय देना होगा ठीक उसी तरह जिस तरह आज पारा शिक्षक अपनी एकता का परिचय दे रहे हैं। वह समय दूर नहीं जब सरकार उनके आगे नतमस्तक होगी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh news: लंबे समय बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दम

प्राइवेट विद्यालय भी मान्यता के लिए पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहा है। आने वाले समय में पता नहीं और क्या क्या काम करने होंगे, इसलिए आप सभी विद्यालय प्रधानाध्यापक से विनम्र आग्रह है कि सरकार के द्वारा जारी की गई चिट्ठी को पहले अच्छी तरह से पढ़ और समझ कर ही कोई निर्णय लें।

एसोसिएशन में अपनी बातों को रखें और जो भी निर्णय सभी लोग एकमत होकर लेंगे हम उसपर अमल करेंगें। एकमत होकर ही काम करें, अलग- अलग टुकड़ों में बांटकर कोई भी निर्णय ना लें।

समृद्ध झारखण्ड के लिए पाकुड़ से आकाश भगत की रिपोर्ट…

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार