दिल्ली में फिर से स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
बम स्क्वॉड और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया
दिल्ली में डीपीएस द्वारका सहित तीन शैक्षणिक संस्थानों को बम धमकी की ईमेल मिली. सुबह 7:24 बजे सूचना के बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और दमकल विभाग ने परिसर खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया. अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला.
नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर से स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल चुके हैं. कई बार ये हॉक्स कॉल निकली हैं. ANI के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल आई. जिसमे दो स्कूलों और एक कॉलेज को धमकी भरी ईमेल मिली है.
जिसके बाद स्कूल परिसर खाली करा दिया गया है. तलाशी अभियान चल रहा है. बम की सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने इसकी जानकारी दी है. जानकारी के लिए बता दें कि आज सुबह सुबह 7:24 पर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी.
https://twitter.com/ANI/status/1957283671389491404

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


