सोहराय भवन प्रकरण: सरकार ने दिया कार्रवाई का आदेश
On
रांची: झारखंड सरकार ने राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग ने रांची के कमिश्नर को पत्र लिखकर सोहराय भवन निर्माण मामले में कार्रवाई का आदेश दिया है। इस बाबत महाधिवक्ता की राय सहित अनुसंधान रिर्पोट भेजकर कहा गया है, कि इस बाबत कार्रवाई करते हुये विभाग को सूचना दी जाए। जाहिर है, कि अब नेता प्रतिपक्ष व जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की दिक्कते बढ़ने वाली है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/cm-raghuvars-tough-stand-said-the-ruler-should-not-be-a-servant
गौरतलब है कि सोहराय भवन जिस जमीन पर बना हुआ है, उसका डीड हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर बना हुआ है। ये जमीन किसी आदिवासी की थी, जिसे बाहर का कोई व्यक्ति नही खरीद सकता है। खास बात ये है कि आनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुये यह एक बड़ा फैसला माना जा रहा है, क्यों कि झारखंड में झामुमों दूसरी सर्वाधिक बड़ी पार्टी है।
[URIS id=9499] गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








