यौन शोषण मामला: जेल में बंद प्रदीप यादव को जमानत

यौन शोषण मामला: जेल में बंद प्रदीप यादव को जमानत

रांची: अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री द्वारा लगाये गये यौन शोषण के आरोपों में घिरे विधायक प्रदीप यादव को शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट ने एक बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी। इससे पूर्व अदालत ने 28 सितंबर को दोनों पक्षों की जिरह को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। माना जा रहा है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्री यादव जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। सुनवाई के दौरान विधायक की ओर से वकील ललित यादव ने जमानत दिलवाने की पुरजोर कोशिश की थी। उनकी दलील थी, कि प्रदीप यादव को फंसाने की साजिश रची गयी है। महिला ने 13 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज करायी। जो साफ करता है कि यह एक सोची- समझी साजिश है।
क्या है मामला
बता दें कि झाविमो की महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपित विधायक प्रदीप यादव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, हालांकि अग्रिम जमानत नहीं मिलने पर उन्होंने निचली अदालत में सरेंडर कर दिया था। पार्टी की एक महिला नेत्री की प्राथमिकी के बाद निचली अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। तब देवघर पुलिस ने प्रदीप यादव को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की थी। 18 जून को देवघर कोर्ट ने मामले को लेकर विधायक प्रदीप यादव की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, इससे पहले 17 जून को विधायक के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा था, जिसे सुनने के बाद एडीजे प्रथम ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। जेवीएम के पूर्व महासचिव व पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव पर जेवीएम की महिला नेत्री ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
13 जून को दर्ज कराया था बयान
प्रदीप यादव ने 13 जून को साइबर थाना में एसडीपीओ विकासचंद्र श्रीवास्तव व आइओ संगीता कुमारी के सामने अपना बयान दर्ज करवाया था। बंद कमरे में उनसे दो घंटे तक पूछताछ की गई थी, इससे पूर्व प्रदीप यादव को अपना पक्ष रखने हेतु 7 जून तक का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने थोड़ा समय मांगा था, जिसें 13 जून कर दिया गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं