रांची: छेड़खानी पर एफआईआर कराने पर महावीर मंडल के मंत्री की पिटाई
On
रांची: एक समुदाय के लड़के कैफी द्वारा छेड़छाड़ व फिर प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला गरम हो गया है। डोरंडा कुम्हार टोली की एक लड़की को कैफी प्रायः छेड़छाड़ करता था। पीड़िता मारवाड़ी काॅलेज की छात्रा है। ये मामला तब बिगड़ा जब लड़की की शिकायत पर आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
कैफी की गिरफ्तारी से उसके परिजन नाराज हो गये और रविवार की सुबह डोरंडा कुम्हार टोली कन्या पाठशाला के पीछे स्थित वर्मा के आवास पर धावा बोला दिया। वे लोग महावीर मंडल के मंत्री पप्पू वर्मा के घर में घुस गये। युवकों की तादात सौ से अधिक थी। श्री वर्मा को लड़की का साथ देने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की गयी। उन्होंने उन्हें देख लेने की धमकी भी दी। पप्पू वर्मा ने फौरन इस मामले के खिलाफ डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। मुहर्रम और करमा को देखते हुए मामले के समाधान की बातें कहीं जा रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







