खरगडीहा: हाइवा व बाइक की सीधी टक्कर, बाइक सवार की मौत
On
खरगडीहा: जमुआ मिर्जागंज मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज के निकट हाईवा और मोटरसाईकल में हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरजोडीह निवासी मंसूर अंसारी का 28 वर्षीय पुत्र मुस्ताक अंसारी रविवार सुबह अपने घर से गिरिडीह जाने हेतु अपने स्प्लेंडर बाइक संख्या (जेएच 11के 9938) से निकला जहां जमुआ थाना क्षेत्र के मगहा खुर्द स्थित रेलवे ओवरब्रिज के निकट विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में पत्थर लदा हाइवा जेएच12के- 5943 है, असुंतलित होकर सीधी टक्कर मारी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि लाश एवं बाइक का धज्जियां उड़ गई एवं पूरे रोड में मलबा एवं शरीर का अंश बिखर गया।
[URIS id=9499]
मौके पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण एवं राहगीरों की भीड़ इक्कट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची जमुआ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लाश सहित दोनों गाड़ी को जब्त कर थाना ले गई एवं लाश को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया। मृतक के पिता मंसूर अंसारी ने बताया की मेरा बेटा भारत फाइनेंस कंपनी लिमिटेड सी ब्रांच गिरिडीह में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था, जो रोज की तरह आज भी अपने फील्ड का काम करने घर से सुबह नास्ता कर के निकला और रास्ते में पत्थर लदा हाइवा असुंतलित होकर मेरे पुत्र के बाइक में सीधी टक्कर मारी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:
उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व इसकी शादी हुई थी। उनके गांव के ग्रामीण शमीम अंसारी, लाल मोहम्मद, नुरजान अंसारी, इसहाक मिया, याशीन अंसारी, मकबूल अंसारी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि मृतक बहुत ही गरीब घर से संबंद्ध है व घर का इकलौता कमाउ व्यक्ति था। कहा कि मृतक मुस्ताक अंसारी के बड़े भाई की भी मौत कुछ वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में ही मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि मृतक होनहार एवं हंसमुख था। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि हाइवा पर मामला दर्ज कर इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








