गुमला: चाकू से वार कर नाबालिग बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

गुमला: चाकू से वार कर नाबालिग बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

गुमला: सिसई थाना क्षेत्र के असरो गांव में गुरुवार देर रात 14 वर्षीय नाबालिग बेटे ने चाकू से वार कर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया, लेकिन बाद में वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आज सुबह मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि मृतक अनिल सिंह (30) प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में सिक्युरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरता था। गुरुवार की देर रात अनिल सिंह व उसकी पत्नी पदमावती देवी के बीच किसी बात को लेकर बकझक हो गई। पत्नी ने अनिल को पकड़कर अपने बेटे आर्यन से उसे मारने को कहा। तुरंत उसने पिता पर वहां रखे चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी आर्यन रोशनपुर स्थित स्कूल में कक्षा का विद्यार्थी है। घटना के दौरान प्रयोग किये गये चाकू को भी बरामद कर लिया गया है और पुलिस आर्यन से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि गुरुवार की सुबह डयूटी के लिए अनिल एटीएम सिसई गया और शाम को नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा घर से कुछ दूर पर उसकी बाइक बंद हो गई थी तो उसने अपनी 10 साल की बेटी अनन्या से बाइक को धकेलने के लिए कहा। इसी बीच में उसकी पत्नी वहां पहुंची और बेटी को वाहन धक्का देते देख गुस्सा हो गई। इसी पर पति- पत्नी में नोंकझोंक हो गई और पदमावती ने पति को पकड़कर बेटे से उसे मारने को कहा। उसने सब्जी काटनेवाले चाकू से पीठ और गर्दन पर कई प्रहार कर दिए। इसके बाद आर्यन ने अपने चाचा अजय सिंह को फोन कर पिता द्वारा मां की हत्या करने की जानकारी दी।
पुलिस का कहना है कि सूचना के बाद अजय वहां पहुंचे तोे देखा कि अनिल तड़प रहा है। उसने वहीं के एक डाॅक्टर को बुलाया, जिन्होंने उसका प्राथमिक इलाज किया तो अनिल बात करने लगा। परिजनों से सोचा कि स्थिति सामान्य है और उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। ऐसे में अत्यधिक खून निकलने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान आरोपी आर्यन ने बचाव का काफी प्रयास किया, लेकिन नशे में होने के कारण पति पत्नी को छोड़ नहीं रहा था। आखिरकार आर्यन ने पिता पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान में जो भी बातें समाने आएंगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित