धारदार हथियार से चंदन की निर्मम हत्या, पुलिस तीन टीमों के साथ जुटी

धारदार हथियार से चंदन की निर्मम हत्या, पुलिस तीन टीमों के साथ जुटी
(IS: TIE)

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर लोहटा भागीपुर के पास नहर मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल तथा क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक चंदन उर्फ बाबू सिंह (34) मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक लेकर निकला था। आज सुबह चंदन का शव नहर मार्ग पर स्थित समाधि स्थल के सामने पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंचे संतोष उर्फ सरल ने मृतक की पहचान अपने भाई के रूप में की है। चंदन की हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई है। मृतक चंदन सिंह के खिलाफ पहले से करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार