सरिया मेें बोतलबंद पानी का गोरखधंधा

सरिया मेें बोतलबंद पानी का गोरखधंधा

सरिया: गिरिडीह के सरिया प्रखंड में इनदिनों लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस बाबत सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। दरअसल मामला ये है कि सरिया बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों गुणवत्ता रहित बोतल बंद पानी का गोरखधंधा काफी फल- फूल रहा है। शहर व आसपास के इलाकों में आरओ प्लांट लगाकर बोतल बंद पानी के कारखाने खोल दिए गए हैं। नामी- गिरामी कंपनियों के 20 लीटर के जार 30- 35 रुपये में मिल जाता है।
कम कीमत के कारण इनकी मांग अधिक है, जिसकी वजह से गोरखधंधे के मालिक मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। उपभोक्ता जल संक्रमित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। असल में बढ़ती गर्मी के साथ ही बोतल बंद पेयजल की मांग भी बढ़ती जा रही है। ज्यादातर शहरवासी अभी पेयजल आपूर्ति विभाग की ओर से सप्लाई किए जाने वाले पेयजल की जगह बोतल बंद पानी पर ही निर्भर हैं। लोगों को पेजलापूर्ति विभाग के पेयजल से अधिक स्वच्छ और निर्मल बोतल बंद पानी लगता है। लोगों के मुताबिक पानी के 90 फीसदी जार संक्रमित हो जाते हैं। इनमें प्लास्टिक के सूक्ष्म कण और मनुष्य के लिए अन्य हानिकारक तत्व मौजूद रहते हैं।

[URIS id=9499]

नलों से मिलने वाले पेयजल की तुलना में बोतल बंद पेयजल ज्यादा सुरक्षित है। अत्याधुनिक तरीके से शुद्धीकरण किए जाने की वजह से इनमें बैक्टीरिया नहीं पाए जाते हैं, बशर्ते शुद्धीकरण सही तकनीक से किया गया हो। शुद्धिकरण किए बिना बोतल बंद पानी का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए खुले पानी से अधिक खतरनाक होता है। बताते चलें कि सरिया में इन दिनों धड़ल्ले से बोतल बंद पानी का व्यापार चल रहा है। एक कारखाना बलीडीह व दूसरा सरिया थाना रोड में स्थित है, जहां जैसे- तैसे डीप बोरिंग से पानी निकाल कर 20 लीटर के बोतलों में भरकर गाड़ियों में लोड कर पूरे सरिया बाजार में सप्लाई किया जाता है।
यह भी पढ़ें:

आधुनिक योग की यात्रा को गांव की तरफ पहुंचाना लक्ष्य: नरेंद्र मोदी

सरिया में चल रहे इस का अनुबंधन विभाग से है या नहीं, या फिर इसे चलाने का सरकारी आदेश भी जांच का विषय है। खास बात ये है, कि इन कारखानों के मालिकों द्वारा सरकार के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है व सरकारी बिजली का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सरिया में चल रहे आरओ प्लांटों में किसी ने एक किलो वाट तो किसी ने 2 से 3 किलो वाट का कनेक्शन ले रखा है, जबकि बोतल बंद पानी के प्लांटों में खर्च की जा रही बिजली के दाम अधिक लगते हैं। ऐसे में यदि प्रशासन अगर कार्रवाई करे तो इन प्लांटों के मालिकों पर बिजली चोरी, टैक्स चोरी से लेकर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का मामला बनता है। अब देखनेवाली बात ये होगी कि कब प्रशासन इस पर कार्रवाई करता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत