बिचौलिए हावी न होने पायें: ज्योतिरीश्वर

बिचौलिए हावी न होने पायें: ज्योतिरीश्वर

रांची: भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने प्रदेश के किसानों को धान ख़रीद में सरकार द्वारा 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने के फ़ैसले पर ख़ुशी जतायी है। उन्होंने कहा है कि रघुवर सरकार किसानों की समृद्धि के लिए सतत प्रयत्नशील है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने के लक्ष्य पर सरकार तेज़ी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य की ओर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किसानों  धान ख़रीद में 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का फ़ैसला किया है। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार के इस फ़ैसले से राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इस साल लगभग पूरे राज्य में धान की अच्छी फ़सल हुई है। उन्होंने बताया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 1550 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया है। अब राज्य सरकार भी  बोनस के रूप में 150 रुपए प्रति क्विंटल देने जा रही है, इस प्रकार देखा जाय तो किसानों को 1700 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य मिलेगा। इससे कृषि क्षेत्र में सरकार की भावी योजनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा, वहीं किसान खेती करने के प्रति प्रोत्साहित होंगे।

श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने एक और अहम फ़ैसला किया है, अधिकारियों को कहा गया है कि धान ख़रीद के तीन दिनों के भीतर ही किसानों को पैसे का भुगतान हो जाना चाहिए। इस बात पर ख़ास मॉनिटरिंग करने को कहा गया है कि किसी भी स्थिति में बिचौलिए हावी न होने पायें। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि अनौपचारिक रूप से हो रही धान की ख़रीद को औपचारिक स्वरूप दिया जाय। किसानों को हर प्रकार की सुविधा मिले इस पर भी सरकार का फ़ोकस है। धान की ख़रीद तंत्र को मज़बूत किया जा रहा है। हालांकि, इन सब के बावजूद ऐसा देखने में आता है कि बिछौलिए कम क़ीमत पर धान ख़रीद कर पूरे साल इसे ऊंची क़ीमत पर बेचते हैं। इस पर नियंत्रण के लिए सरकार ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। साथ ही कहा कि किसानों को उनके धान का उचित मूल्य मिले इसके लिए डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। पिछले वर्ष की कमियों को दूर किया जा रहा है। रेजिस्ट्रेशन और एसएमएस प्रणाली को दुरुस्त किया गया है। ताकि किसी भी परिस्थिति में किसानों का नुक़सान ना हो।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत