बगोदर: छापेमारी में अवैध महुआ बरामद
On
बगोदर: प्रखंड की पुलिस ने रविवार को बेको गांव के तीन घरों में छापेमारी कर सैकड़ों लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया। इसमें अवैध जावा महुआ, शराब बनाने की भट्टी सहित इसके उपकरणों को नष्ट कर दिया गया। अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी बेको पूर्वी पंचायत के पारटांड सचिन साव, पप्पू साव और संतोष साव के यहां की गई।
इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी और सभी फरार हो गये। छापेमारी दल में बगोदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अजय सिंह, आरक्षी सुधांशु कुमार, योगेन्द्र सिंह आदि शामिल थे। बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि छापेमारी अभियान आनेवाले समय में लगातार की जाती रहेगी। मौके पर एसआई अजय सिंह, आरक्षी योगेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







