बगोदर: दुष्कर्म का आरोप में गिरफ्तार
On
गिरिडीह: बगोदर क्षेत्र के अंतर्गत मजदूरी करने वाली धनबाद की एक महिला ( 65) द्वारा एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। महिला ने इस बाबत आज थाना में लिखित शिकायत की, जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के अनुसार बगोदर थाना में इस बाबत कांड संख्या 81/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को शुक्रवार को गिरिडीह जेल भेज दिया जाएगा।
[URIS id=8357]
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेजने की बात कही है। पीड़ित महिला ने कहा कि वह धनबाद की रहने वाली है और हरिहर धाम रोड में किराए के मकान में रह कर मजदूरी का काम करती हूं। एक मई 2019 को मेरे मकान के सामने रहने वाले अक्षय लाल यादव बखोरापुर थाना बरहरा जिला आरा (बिहार) निवासी ने आकर कहा कि मेरे घर में बर्तन साफ कर देना तो मैं इसके बदले 100 रुपये दूंगा। घर में अकेले का लाभ उठाकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस दौराने हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








