गाय माता के लिए सीएम कुछ करें: अग्रवाल
On
रांची: गौशाला संघ के अध्यक्ष एके अग्रवाल ने गाय के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि सीएम सच में गाय को माता मानते हैं, तो उन्हें संरक्षण देने के लिहाज से मदद करें। कहा कि झारखंड प्रौद्योगिक गौशाला संघ ने एक करोड़ रूपये का अनुदान देकर इस कार्य को करने के लिए तैयार है, लेकिन अब बारी सरकार की है। इस मामले में वे शीघ्र फैसला लें।
होटल एबीआर में मीडिया से बात करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि सीएम हमारी मांगों को पूरा कर दें या फिर हमारे टैक्स के पैसे में से ही गाय माता के लिए कुछ करें। कहा कि सरकार किसानों को मदद के तौर पर हजारों रूपये दे रही है, लेकिन गाय नहीं रहेंगी तो गोबर नहीं मिलेगा। जिसके कारण किसानों के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। उन्होंने गाय के महत्व पर चर्चा करते हुए गौशाला की संख्या 27 से बढ़ाने, हर गौशाला हेतु दो पशु चिकित्सकों को प्रबंध करने और मौजूदा सरकार द्वारा प्रत्येक गाय 50 रूपये 6 महीने में दिये जाने को बढ़ाकर 100 रूपये करने की मांग की।
सरकार के पास रखेंगे: राज्यपाल
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उनके घर में 30 गायें थीं। बचपन में घर पर मौजूद 30 गाय माताओं की सेवा वह स्वयं करती थीं और आज भी सुबह गाय को बिना खिलाये नाश्ता नहीं करती हूं। कहा कि वे संघ की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


