आजसू नेता को पुत्रशोक
On
चितरपुर: आजसू नेता सांडी मुकेश सिन्हा के पुत्र नीतीश (20) का शनिवार देर शाम को आकस्मिक निधन हो गया। रविवार को पूरे गमगीन माहौल में भेड़ा नदी के तट पर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता मुकेश सिन्हा ने दी। इससे पूर्व पूरे परिवार सहित रिश्तेदारों सहित आस-पड़ोस के लोगों के रुदन से पूरा गांव गमगीन हो गया।
सांसद सहित पार्टी व अन्य दल के नेताओं ने इस दौरान दुख जताया। अंतिम संस्कार में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हाजी रफीक अनवर, आजसू जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, पूर्व पार्षद गोविंद मुंडा, समाजसेवी जगदीश महतो, बिहारी चौधरी, चितरपुर प्रमुख प्रतिनिधि जनक साव,छात्र नेता अनुराग भारद्वाज, सुबिन तिवारी ,अशोक बेदिया, सहित चितरपुर व रजरप्पा क्षेत्र के सैकड़ों गन्यमान्य लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


