17 जून राशिफल: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, जाने अन्य राशियों का भाग्य

17 जून राशिफल: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, जाने अन्य राशियों का भाग्य

मेष: आज लग्न में चंद्र है। धन का आगमन होगा पर यात्रा में सावधानी रखें, नुकसान हो सकता है। वाद विवाद से प्रतिष्ठा में कमी आयेगी। पैतृक संपत्ति का सुख प्राप्त होगा। खर्चों में अधिक बढ़ोतरी न करें। काम काज सामान्य रहेगा।

वृष: आज खर्च में बृद्धि होगा। आपके अच्छे कार्य से विरोधी हार मानेंगे। राजकीय कार्यों में गति आएगी। प्रेम- प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। निवेशादि लाभ देंगे। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन: आय के नए मार्ग मिलेंगे जिससे आपके पराकर्म और भाई के लिए समय ठीक है। पर जल्द बाजी में लिए हुए निर्णय ठीक नहीं होंगे, सोच- समझकर निर्णय लें। सुख के साधनों की चिंता हो सकती है। संपत्ति के कार्य सफल होंगे। धन लाभ होगा।

कर्क: भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कोई नया कार्य हो सकता है। आय होगा पर अधिक उत्साहित न हो। पराक्रम से वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग अल्प प्रयास से सफलता मिलेगी। निवेशादि से लाभ होगा।

सिंह: भाग्य के बल से कार्य होगा। पिता के लिए कुछ करने का समय आ गया है। कोई भी कार्य कोशिश करने से बनेंगे। परिश्रम द्वारा सफलता मिलेगी, किसी वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। व्यापार- व्यवसाय में अचानक लाभ के योग हैं।

कन्या: कोई कार्य या बोलने से पहले सोच समझ लें। खर्च बढ़ सकता है। पराक्रम वृद्धि होगी। निवेश करने के लिए समय सही है। शरीर का कोई अंग में दर्द हो सकता है। रोजगार प्राप्ति में कठनाई हो सकती है। छोटी यात्रा शुभ रहेगी। चींटी को मीठा खिलाएं।

तुला: जीवनसाथी के चलते प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का सुख सहयोग मिलेगा। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति हो सकती है। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। दूसरों की देखादेखी नहीं करें। फल का दान करें।

वृश्चिक: रोग शत्रु से बचें। अचानक पर कार्य बनने के योग उपस्थित होंगे। यात्रा शुभ होगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे, व्यापार अच्छा चलेगा। बहुत जरूरी हो तब ही ऋण ले। यह भविष्य के लिए हानिकारक होगा।

धनु: शिक्षा में सुधार होगा पर ज्यादा आत्मविश्वास घातक है। व्यय बढ़ने से क्लेश हो सकता है। निर्णय सोच समझ कर लें, जोखिम न लें। प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट हो सकती है। प्रेम से बचें।

मकर: विरोध हो सकता है। रुका हुआ धन प्रयास करने पर वापस आएगा। यात्रा शुभ रहेगी। निवेशादि से लाभ होगा। कार्य व्यवसाय में सफलता की संभावना है।

कुंभ: राजकीय कार्यों की रुकावटें दूर होंगी। निवेशादि से लाभ होगा। नोकरी इन्टरव्यू में सफलता मिलेगी। रूके हुए काम बन सकते है। घर परिवार में खुशी का माहौल होगा।

मीन: अध्यात्म के प्रति खर्च होगा। उस खर्च से संतुष्टि होगा। बिगड़ते कार्य बनने लगेंगे। निवेशादि लाभ देगें कार्य व्यवसाय ठीक चलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा राँची
9031249105

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ