Hazaribagh News: जलजमाव और जर्जर सड़कों पर विधायक की नाराज़गी
by: Hritik Sinha
On
प्रदीप प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो वे दोबारा खुद मौके पर जाएंगे।
हज़ारीबाग : शहर में जलजमाव और खराब सड़कों की समस्या को लेकर हज़ारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखे मज़ार समेत कई इलाकों में पानी भरा हुआ है, लेकिन कोई विभाग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि नाली निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है, वहीं मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति ने आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, वन विभाग और बिजली विभाग को संयुक्त बैठक कर जवाबदेही तय करनी होगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Hritik Sinha
