रांची के अखबार : रामदेव की कोरोनिल दवा झारखंड में भी बैन, अफसर ने ‘पोस्टिंग फीस’ चेक से दलाल को दिया

रांची के अखबार : रामदेव की कोरोनिल दवा झारखंड में भी बैन, अफसर ने ‘पोस्टिंग फीस’ चेक से दलाल को दिया

प्रभात खबर ने अपने कवर पेज दो पर अफसरों के दुस्साहस व भ्रष्टाचार की एक दिलचस्प खबर दी है. इस खबर का शीर्षक है : मनपसंद पोस्टिंग के लिए अफसर ने सीधे मंत्री को लिखा पत्र, दलाल को एडवांस में दिया 10 लाख का चेक, मामले की जांच शुरू. यह कहानी है झारखंड स्टेट फाॅरेस्ट डेवलपमेंट काॅरपोरेशन के उपनिदेशक विपणन शंभु प्रसाद की. शंभु प्रसाद ने मंत्री को पत्र लिखने के अगले ही दिन एक दलाल विपिन सिंह को एडवासं में 10 लाख रुपये का चेक दिया. अब मामले की जांच की जा रही है. शंभु प्रसाद डीएफओ के पद पर पोस्टिंग चाहते थे.

अखबार ने एक अहम खबर दी है कि बाबा रामदेव के कोरोना के इलाज के दावे वाली दवा कोरोनिल को बैन कर दिया गया है. इससे पहले राजस्थान व महाराष्ट्र ने ऐसा किया है.

एक खबर है कि बालू की कालाबाजारी शुरू हो गयी है और प्रति ट्रैक्टर एक हजार रुपये तक कीमत बढ गयी है. सरकार ने 24 जून से ट्रक, हाइवा व डंपर से बालू की ढुलाई पर रोक लगा दी है तब से दाम बढ गया है.

यह भी खबर है कि राज्य में आज से दो दिन भारी बारिश की संभावना है. पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा व देवघर जिलों में भारी बारिश हो सकती है. कारोबारियों की मनमानी से किराना के दाम बढ गए हैं, सरसों तेल की कीमत 15 से 20 रुपये चढ गयी है. हजारीबाग में पानी टैंकर, मोटर सेल व सोलर लाइट खरीद में घोटाला हुआ है.

यह भी पढ़ें: Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार

अखबार ने यह खबर दी है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद जम्मू के पहले स्थायी निवासी बने बिहार के नवीन. नवीन कुमार चैधरी बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं और आइएएस अधिकारी हैं.

यह भी पढ़ें: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया

अखबार ने लाॅकडाउन अवधि झारखंड मे 31 जुलाई तक बढाने व कोई नई छूट नहीं देने की खबर दी है. साथ ही झारखंड हाइकोर्ट में बाबा बैद्यनाथ मंदिर मामले की हुई सुनवाई में देवघर डीसी से सरकार का पक्ष मांगा गया है और बिहार सरकार को भी प्रतिवादी बनाने की बात कही गयी है. अगली सुनवाई 30 जून को होगी. सांसद निशिकांत दुबे ने याचिका दायर कर सावन महीने में बैद्यनाथ मंदिर खोलने की मांग की है.

चतरा जिले की पूजा व सपना नाम की दो लड़ंकियां एक ही माॅल में काम करती थीं और इनके बीच प्यार हुआ इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. इनमें से एक के परिजनों को उसकी सच्चाई पता चली तो बेगूसराय में शादी कर दी, लेकिन उसकी प्रेमिका वहां जा पहुंची तब पूरा मामला सामने आ गया. दोनों को पुलिस के संरक्षण में रखा गया है. यह खबर है कि सीबीएसइ का मूल्यांकन करने के तरीका तय कर लिया गया है और दसवीं व बारहवी का परिणाम 15 जुलाई तक आ जाएगा. यह खबर संक्षेप है कि छठी जेपीएससी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.

हिंदुस्तान अखबार ने भी पहले पन्ने पर लाॅकडाउन बढाने व 15 जुलाई तक सीबीएसइ का परिणाम आने की खबर दी है. इसके साथ ही अखबार की एक खबर है कि झारखंड में हर जमीन का यूनिक आइडी नंबर होगा. 15 से 18 अंकों का अलपिन नंबर होगा. देवघर बाबा मंदिर को खोलने को लेकर भी सरकार से जवाब तलब की गयी है.

दैनिक जागरण ने लीड खबर दी है कि भारत ने चीन को तुरंत निर्माण कार्य रोकने को कहा है. यह चेतावनी चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने दी है. उधर, थलसेना प्रमुख ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है. वहीं, लाॅकडाउन बढाने की खबर भी है. जमशेदपुर से एक खबर है कि मोबाइल टेस्टिंग लैब से घर तक पहुंच कर मात्र 1200 रुपये में कोरोना की जांच की जाएगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर