रांची के अखबारों की सुर्खियां : बाउरी के आवास का बेड रूम देखना चाहता था मंत्री पुत्र? राम मंदिर ट्रस्ट का एलान, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : बाउरी के आवास का बेड रूम देखना चाहता था मंत्री पुत्र? राम मंदिर ट्रस्ट का एलान, अन्य खबरें

रांची : रांची से छपने वाले अखबारों में आज राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का एलान किया जाना बड़ी खबर है. इसके अलावा सूबे की खबरों को भी महत्व मिला है.

प्रभात खबर ने लीड खबर का शीर्षक दिया है: संसद में पीएम ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का किया एलान. अखबार ने लिखा है कि मसजिद के लिए अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन दी जा रही है जिसके लिए यूपी सरकार ने सहमति दे दी है. अखबार ने इस 15 सदस्यीय ट्रस्ट के सदस्यों के नाम भी छापे हैं. इसमें वरिष्ठ वकील व अयोध्या मामले के पैरवीकार रहे परशरण, जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, युगपुरुष परमानंद जी महाराज, स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज, जगतगुरु मधवाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ जी महाराज, महंत दिनेंद्र दास, विमलेंद्र मोहन प्रताम मिश्रा, डाॅ अनिल मिश्र, कामेश्वर चैपाल जैसे नाम हैं. अयोध्या जिले के कलेक्टर भी इसके सदस्य होंगे. इसके अलावा अन्य सदस्य नियुक्त किए जाएंगे.

इस अखबार ने एक खबर दी है बीजूपाड़ा में टेंपो से स्कूल जा रही छात्रा गिरी, मौत. बच्ची अलकारिया पहली कक्षा की छात्रा थी और टेंपो में राॅड नहीं लगे होने के कारण यह हादसा हो गया. अखबार ने एक खबर दी है कि 16 को रांची में आइआइएम के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शामिल होंगे. अखबार ने चतरा के इटखोरी प्रखंड की टोनाटांड़ पंचायत के पृथ्वीपुर गांव की ग्राउंड रिपोर्ट छापी है.

अखबार ने एक खबर दी है जिसका शीर्षक है: अमर बाउरी के आवास में घुसे मंत्री चंपई के पुत्र, कहा बेड रूम दिखाओ. अखबार ने इस खबर मे लिखा है कि पूर्व मंत्री व चंदनकियारी से भाजपा विधायक अमर बाउरी के आवास में झामुमो नेता व हेमंत सरकार के मंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन अपने लोगों के साथ जबरन घुस गए. बाउरी के परिवार के लोग घर में थे और वे लोग जबरन बेडरूम में घुसना चाहते थे, इसके लिए काफी हंगामा किया. साथ में दो गनर भी थे. यह मामला मंगलवार सवा सात बजे से साढे सात बजे के बीच का है, जब चंपई के बेटे लाव लश्कर के साथ बाउरी के डिप्टीपाड़ा स्थित सरकारी आवास पहुंचे थे. यह खबर बाउरी के हवाले से अखबार ने दी है और उन्होंने कहा है कि यह आवास अब भी उनके नाम पर आवंटित है.

यह भी पढ़ें: भगवान बिरसा मुंडा का धर्मांतरण के खिलाफ संघर्ष आज भी प्रेरणा का स्रोत: अमित शाह

गुमला से एक खबर है कि एकतरफ प्यार में छात्रा को चार दिनों तक बंधक बनाए रखा और मौका देख कर वह भाग निकली. अखबार ने खबर दी है झाविमो में कलह बढ गया है और कब्जे की लड़़ाई शुरू हो गयी है. प्रदीप यादव ने बाबूलाल मरांडी को ही नोटिस भेजने की बात कही है. एक खबर है कि पारा शिक्षकों के संबंध में बजट सत्र से पहले नियमावली बनेगी और उसमें पारा शिक्षकों के सुझाव को जगह मिलेगी. साथ ही हटाए गए चार हजार पार शिक्षकों को फिर बहाल किया जाएगा. हेमंत कैबिनेट की 11 को बैठक होगी जिसमें बजट पर चर्चा होगी. कश्मीर में दो आतंकियों के मारे जाने और निर्भया मामले में दोषियों को एक साथ सजा देने के फैसले व एक सप्ताह में कानूनी उपाय करने का आदेश की खबर भी अखबार में है. एक खबर है कि अभिषेक प्रसाद पिंटू मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार होंगे.

यह भी पढ़ें: 3 करोड़ में झारखंड आंदोलन खरीदने वाली कांग्रेस’, आदित्य साहू का बड़ा हमला, राज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत

हिंदुस्तान ने लीड खबर दी है कि अयोध्या में मंदिर के लिए ट्रस्ट बना. लखनउ के रक्षा एक्सपो में प्रधानमंत्री का बयान है कि डिफेंस सेक्टर में भारत आत्मनिर्भर बनेगा. एक खबर है कि पारा शिक्षकों को झारखंड में नया मानदेय देने पर बजट सत्र से पहले फैसला हो जाएगा. आयकर रिटर्न के लिए नया सहज फार्म आने व निर्भया कांड के दोषी अक्षय की दया याचिका खारिज होने की खबर भी अखबार ने दी है. अखबार ने एक खास खबर दी है कि सेना के जवान अब 58 साल में रिटायर होंगे. कन्हैया कुमार के काफिले पर हमले की खबर भी है और सेवा क्षेत्र मे वृद्धि दर सात साल के उच्च स्तर पर होने की खबर भी अखबार ने दी है.

दैनिक जागरण ने लीड खबर को शीर्षक दिया है : भव्य राम मंदिर निर्माण को बना ट्रस्ट. इस खबर में अखबार ने डिफेंस एक्सपो में प्रधानमंत्री की गन वाली तसवीर छापी है. अखबार ने लिखा है कि हिंदू पक्ष के वकील परासरण के ग्रेटर कैलाश पार्ट वन के आवास का पता ही अभी ट्रस्ट का पता है. परासरण भी ट्रस्ट में शामिल हैं. झारखंड की एक खबर है कि प्राइवेट स्कूलों में री एडमिशन का खेल बंद होगा. मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि वर्ष पर लिए गए शुल्क का मिलान करेंगे. कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर खबर है कि चीन में लोग घरों में बंद हो गए हैं और भारतीयों के रोजगार छिन गए हैं. एक खबर है कि अकेली महिला सरोगेट मां बन सकती है. संसद की एक समिति ने यह सुझाव दिया है.

दैनिक भास्कर ने लीड खबर का शीर्षक दिया है: राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा, 15 ट्रस्टियों में अयोध्या के राजा, हिंदू पक्ष के वकील शामिल. अखबार ने लिखा है कि रामविलास पासवान के खिलाफ चुनाव लड़ चुके कामेश्वर चैपाल भी ट्रस्ट में शाामिल किए गए हैं. बोर्ड आॅफ ट्रस्टी ही अपना अध्यक्ष चुनेगा. गांवों को शहर से जोड़ने के लिए 500 बसें राज्य सरकार चलाएगी यह खबर अखबार ने परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के हवाले से दी है. पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर का बयान है कि ओडीएफ घोषित गांवों की जांच कराएंगे. पारा शिक्षकों के नियमतीकरण पर बजट सत्र से पहले फैसला लिए जाने की संभावना इस अखबार ने जतायी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर