रांची के अखबारों की सुर्खियां : कांग्रेस तो सरकार गठन पर अड़ गयी, सरयू के आरोप की जांच

रांची के अखबारों की सुर्खियां : कांग्रेस तो सरकार गठन पर अड़ गयी, सरयू के आरोप की जांच

 

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले अखबारों में आज नयी बनने जा रही हेमंत सरकार के स्वरूप का आकलन ही अहम खबर है. प्रभात खबर, हिंदुस्तान सहित दूसरे अखबारों ने इसे प्रमुखता से छापा है.

प्रभात खबर ने लीड खबर इसी आकलन को बनाया है और लिखा है झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक शख्स नयी हेमंत सरकार में मंत्री हो सकते हैं. अखबार ने खबर दी है कि माले एवं एनसीपी के साथ सरयू राय ने नयी सरकार को नैतिक समर्थन दिया है. मुख्य सचिव डीके तिवारी ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रण पत्र दिया है. रघुवर दास के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धारा के तहत दर्ज कराये केस को हेमंत ने वापस लेने का एलान किया है.

प्रभात खबर ने पहले पन्ने पर दूसरी अहम खबर छापी है कि सरयू राय की शिकायत पर मुख्य सचिव ने जांच करायी और दस्तावेज नष्ट करने के सबूत नहीं मिले. सरयू राय ने पत्र लिख कर कहा था कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस महकमा व अन्य विभागों के अहम दस्तावेज नष्ट किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सस्पेंस! BJP के बाद अब कांग्रेस को भी हॉर्स ट्रेडिंग का डर?

प्रभात खबर ने अंदर के पन्ने पर राज्य की वित्तीय सेहत का आकलन किया है. खबर दी है : अक्तूबर तक सरकारी आमदनी का 92 प्रतिशत वेतन-पेंशन एवं अन्य मद में खर्च. अखबार ने लिखा है कि बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में कुल राजस्व में गिरावट आयी है, वहीं मंदी की वजह से जीएसटी कंपसेशन मद का एक हजार करोड़ रुपये केंद्र ने राज्य को नहीं दिया है. अखबार ने खबर दी है कि आज कुहासा छाया रहेगा और 31 तारीख को एक और बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका

हिंदुस्तान ने लीड खबर दी है : कांग्रेस पांच मंत्री पद पर अड़ी. हिंदुस्तान का आकलन है कि झामुमो चाहता है कि सात मंत्री पद उसके पास रहे, चार कांग्रेस को दिया जाये और एक का विकल्प खुला रखा जाये, वह जरूरत के अनुसार, राजद या किसी निर्दलीय को भी दिया जा सकता है. कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के आज रात रांची पहुंचने की संभावना है, उसके बाद इस पर बात होगी. अखबार ने खबर दी है कि सरयू राय ने रघुवर दास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पहले उन्होंने अपनी जासूसी कराने का आरोप लगाया था और अब कहा है कि सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट किए जा रहे हैं.

अखबार ने खबर दी है कि नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध को देखते हुए सतर्कता वश जुमे के नमाज से पहले उत्तरप्रदेश में हाइअलर्ट लगा दिया गया है. इंटनेट मोबाइल सेवा 18 जिलों में बंद कर दी गयी है. अखबार ने खबर दी है कि रांची की एक महिला को मार कर खूंटी में फेंक दिया गया. अखबार ने दशक के आखिरी सूर्यग्रहण की खबर अलग-अलग तसवीरों के साथ पहले पन्ने पर दी है.

दैनिक जागरण ने हेमंत सोरेन द्वारा रघुवर दास के खिलाफ केस वापस लेने की खबर को लीड बनाया है और इसका हेडिंग दिया है: दुर्भावना से नहीं चलेगी सरकार, रघुवर पर दायर मुकदमा लेंगे वापस. हेमंत सोरेन के रिम्स पहुंच कर अपने एक समर्थक का हालचाल जानने की तसवीर अखबार ने छापी है. दरअसल, बरहेट में निकले झामुमो के विजय जुलूस में साबिर नामक युवक वाहन से गिर कर घायल हो गया था, जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया. अखबार ने दूसरी अहम खबर दी है कि लालू प्रसाद यादव ने रिम्स में नियमों की धज्जियां उड़ाकर जनता दरबार सजाया. अखबार ने लालू के साथ बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह की तसवीर छापी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान
Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल