रांची से छपने वाले अखबारों की आज की सुर्खियां, फडणवीस का इस्तीफा, उद्धव का दावा

रांची से छपने वाले अखबारों की आज की सुर्खियां, फडणवीस का इस्तीफा, उद्धव का दावा

 

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले विविध अखबारों ने आज महाराष्ट्र के घटनाक्रम को प्रमुखता से कवर किया है.

प्रभात खबर ने लीड खबर की हेडिंग दी है : फडणवीस का सीएम पद से इस्तीफा, उद्धव ने किया दावा. अखबार ने लिखा है कि महाविकास अघाड़ी के नेता बने उद्धव ठाकरे, 28 को ले सकते हैं शपथ. अखबार ने एक दूसरी अहम खबर दी है: निर्धारित सीमा से अधिक प्याज रखने पर कार्रवाई का निर्देश. अखबार ने खबर दी है कि सीबीएसइ 10वीं एवं 12वीं के प्रश्नपत्रों में 2023 तक करेगा बदलाव. अखबार ने लिखा है कि पलामू, लातेहार एवं लोहरदगा में हाल में हुए नक्सली हमले के बाद खुफिया विभाग की सक्रियता पर सवाल उठे हैं. अखबार ने लिखा है नाकाम एसपीओ पद से हटाए जाएंगे. पुलिस मुख्यालय ने जिलों के एसपीओ को पत्र लिखा है.

प्रभात खबर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का इंटरव्यू छापा है : निकलेंगे भ्रष्टाचार के सांप-बिच्छू. झामुमो का घोषणा पत्र: हर गरीब परिवार को सालाना 72 हजार रुपये मिलेगा. अखबार की खबर है: रांची से 15 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, सिल्ली में सभी प्रत्याशियों के पर्चे सही. सन्नी देओल, मायावती, अखिलेश भी चुनाव प्रचार के लिए झारखंड आएंगे यह भी खबर अखबार में है. पहले दो चरणों में चुनाव मैदान में 405 पुरुष एवं 44 महिलाओं के होने की खबर भी अखबार ने दी है. अखबार की एक खबर ध्यान खींचती है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले को अदालत ने 14 साल की सजा सुनायी. यह मामला रांची का है.

हिंदुस्तान की लीड खबर झारखंड चुनाव पर केंद्रित है. अखबार ने शीर्षक दिया है: पहले चरण के प्रचार में दलों ने झोंकी ताकत. रघुवर दास का बयान है: नक्सली हथियार छोड़ें वरना बेमौत मारे जाएंगे. झामुमो के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए अखबार ने खबर दी है: झामुमो का वादा नौकरी में 75 प्रतिशत स्थानीय को मिलेगा मौका. महाराष्ट्र की राजनीति पर अखबार का शीर्षक है: महाराष्ट्र के महाभारत में पलट गयी बाजी. अयोध्या पर फैसले को चुनौती नहीं देगा सुन्नी वक्फ बोर्ड.

दैनिक भास्कर ने 26 11 से कनेक्ट करते हुए महाराष्ट्र के घटनाक्रम का शीर्षक दिया है. अखबार ने लिखा है : संविधान का दिन रौशन, रात की सरकार सरेंडर. वहीं, तुकबंदी वाली हेडिंग है: अबकी बार खो दी सरकार. महाराष्ट्र को झारखंड की राजनीति से कनेक्ट करनेवाली एक स्टोरी है: तब 10 दिन में गिर गयी थी शिबू सरकार. यह 2005 की बात है. वहीं, अखबार ने सरयू राय का बयान छापा है: भाजपा अब जेब की पार्टी बन गयी है, लौटने का सवाल हीं नहीं. वहीं, प्रदीप बलमुचु का कांग्रेस में लौटने के सवाल पर बयान है: बिल्कुल नहीं, जिस पार्टी में सम्मान नहीं है वहां लौटने का सवाल ही नहीं. अभिनेत्री भाग्यश्री का चुनाव प्रचार के दौरान एक बयान है: झारखंड की भाजपा सरकार कंबल ओढ कर घी पीती है.

दैनिक जागरण ने टाॅप बाॅक्स में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का इंटरव्यू छापा है. हेमंत सोरेन ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट के आरोपों पर मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि अगर सुबूत हैं तो उसे सार्वजनिक करें. महाराष्ट्र की खबर की हेडिंग है: उद्धव ठाकरे ही होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री. अखबार ने खबर दी है: सूरजेवाला पहुंचे सुभाष की पैरवी करने, बैरंग लौटे. यह खबर कोडरमा के पूर्व के राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के संदर्भ में हैं, जिनके नामांकन का मामला राज्य की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होने के कारण लटक गया. कांगे्रस के प्रवक्ता व वकील रणदीप सिंह सूरजेवाला उनकी पैरवी करने कोडरमा पहुंचे थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती  Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि