रांची के अखबार : पहले ही दिन विमान सेवा ध्वस्त, पलामू इलाके में चलेगी लू, अलर्ट जारी, 23 जिलों में कोरोना, अन्य खबरें
प्रभात खबर ने आज पहले पन्ने पर पहले दिन की विमान यात्रा को लीड खबर बनाते हुए शीर्षक दिया है: 39 हजार लोगों ने की यात्रा, आधी से ज्यादा उड़ानें रदद हुईं. उड़ानों के रद्द होने की वजह विमान परिचालन के पहले दिन भिन्न कारणों से बनी अव्यवस्था रही. संक्षेप में यह खबर हैकि आज से हाइकोर्ट खुल जाएगा. सिंहभूम इलाके के चाकुलिया में 12 साल की बच्ची के दुष्कर्म की वजह से सात महीने के गर्भवती होने की खबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान में लिया है. उन्होंने बच्ची की काउंसिलिंग कराने का निर्देश दिया है. आरोपी को कड़ी सजा दिलायें. एक खबर है कि मौसम विभाग ने येलो एलर्ट जारी किया है. गढवा, पलामू व लातेहार में लू चलेगी. डालटनगंज का तापमान 44.7 डिग्री पहुंच गया. बुजुर्ग महिला एवं बच्चों को सावधान रहने की सलाह दी गयी है. अखबार ने हाॅकी के बड़े खिलाड़ी व तीन बार के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता 95 वर्षीय सीनियर बलबीर सिंह के निधन की खबर दी है. राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव का एक बयान है कि जिनकी नौकरी चली गयी है केंद्र उन्हें बेरोजगारी भत्ता दे. निर्माण योजनाएं शुरू किए जाने पर झारखंड में रोजगार सृजन की संभावना पर एक स्टोरी है. एक खबर है कि सूबे में 31 कोरोना पाॅजिटिव मिले और बीमारी 23 जिलों में पहुंच गयी.
अखबार ने एक खबर दी है कि दिवंगत कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह की छोटी बहन का निधन हो गया और आज दोनों भाई बहनों की अंत्येष्टि होगी. यह खबर है कि चीन अपने नागरिकों को भारत से वापस बुलाएगा, सीमा पर बढते तनाव के मद्देनजर यह खबर है. यह खबर है कि प्रवासी मजदूरों को मुंबई से लेकर कोलकाता जा रही बस पलट गयी जिसमें 38 लोग घायल हो गए. गढवा से खबर है कि बालू उठाव विवाद में चली गोली चार घायल.



Latest News

