रांची के अखबार : रिपोर्ट आने से पहले भेजा घर निकला कोरोना पीड़ित, ओझा की प्रेतबाधा के आरोप में कर दी हत्या, अन्य खबरें

रांची के अखबार :  रिपोर्ट आने से पहले भेजा घर निकला कोरोना पीड़ित, ओझा की प्रेतबाधा के आरोप में कर दी हत्या, अन्य खबरें

 

प्रभात खबर की लीड खबर है: 27 दिन की सख्ती के बाद आज से कुछ नरमी. यह खबर प्रधानमंत्री मोदी के घोषणा के अनुरूप 20 अप्रैल से लाॅकडाउन में कुछ ढील दिए जाने के संबंध में में है. अखबार ने लिखा है कि पब्लिक व वर्क प्लेस पर मास्क पहनना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. अखबार के अनुसार, हाॅटस्पाॅट जोन के उन इलाकों में भी छूट मिलेगी जहां कोई केस नहीं है. प्रवासी मजदूर जिस राज्य में हैं, उन्हें वहीं काम किया दिया जाएगा. इ कामर्स कंपनियों से सिर्फ जरूरी समान मंगा सकते हैं. खबर में उल्लेख है कि सभी तरह की ढील शर्ताे के साथ है और अगर इसका पालन नहीं हुआ तो इसे वापस ले लिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बयान है कि कोरोना नस्ल, धर्म, जाति एवं रंग नहीं देखता है. रांची से खबर है कि आज से सरकारी कार्यालय खुल जाएंगे एवं ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी जबकि शहरी क्षेत्र में प्रतिबंध जारी रहेगा. अखबार ने एक खबर दी है कि हिंदपीढी की गर्भवती महिलाओं की कोरोना जांच डिलिवरी से पहले करायी जाएगी. एक खबर है कि रामगढ के अभिषेक ने 12 दिन में दी कोरोना को मात. वे रिसर्च साइंटिस्ट हैं और फ्रांस यात्रा के दौरान स्विटजरलैंड में संक्रमित हो गए थे. अखबार ने कवर पेज टू पर लीड खबर बनायी है कि एक दिन में कोरोना के सात नए मामले मिले. एक खबर है कि जांच रिपोर्ट आने से पहले क्वारंटाइन से घर भेज दिया, बाद में शख्स पाॅजिटिव निकला. यह खबर बेड़ो के कोरोना मरीज के संबंध में है. एक खबर हजारीबाग के इचाक से है कि गुजरात से शव नहीं आ सका तो वाट्सएप पर परिजनों ने किया अंतिम दर्शन. यह इचाक के बरकाकला गांव की खबर है जहां एक मजदूर कमल कमाने गुजरात गया था और किडनी में गड़बड़ी से उसकी वहीं मौत हो गयी. गुमला से खबर है कि पांच दोस्तों ने बनायी सेटिटाइजर डिस्पेंसर मशीन.

हिंदुस्तान की लीड खबर है : सूबे में सरकारी दफ्तर आज से खुलेंगे, उद्योगों पर संशय. अखबार ने लिखा है कि दिल्ली छोड़ देश भर में आज से लाॅकडाउन से थोड़ी छूट मिलेगी. खेतीबाड़ी का काम हो सकेगा. एक खबर है कि हिंदपीढी में कोरोना का कहर तेज, पांच और संक्रमित मिले. एक राहत भरी खबर है कि देश भर में कोरोना से 2300 लोगों ने जंग जीती है. केंद्र के हवाले से खबर है कि फंसे हुए मजदूर राज्य के भीतर काम पर जा सकेंगे. हजारीबाग के बरक्टठा से एक खबर है कि एक शख्स ने जिस ओझा से झाड़-फूंक का काम कराया बाद में उसे ही इस संदेह में मार दिया कि उसने ही उस पर प्रेतबाधा की है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. खबर है कि झारखंड मं बाज से बारिश होगी और ओले भी गिरेंगे. प्रधानमंत्री के बयान को अखबार ने प्राथमिकता की दी है कि कोरोना जाति, धर्म, रंग और नस्ल नहीं देखता है.

दैनिक जागरण की लीड खबर है कि आज से खुलेगी राहत की राह. अखबार ने लिखा है कि लाॅकडाउन के 28 दिन बाद कई आर्थिक गतिविधियों की छूट मिलेगी. खबर है राज्य के सरकारी कार्यालय आज से खुलेंगे पर कर्मी रोस्टर पर आएंगे. खबर है कि राज्य में कोरोना के सात नए मामले मिले जिससे मरीजों की संख्या राज्य में 42 हो गयी. प्रधानमंत्री का बयान है कि कोरोना काल को अवसर मान कर नयी कार्य संस्कृति अपनाएं. खबर है कि गृह मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों को घर जाने की अनुमति नहीं दी है और उन्हें संबंधित राज्य में ही काम मिलेगा. झरिया से खबर है कि क्रिकेटर नदीम की पत्नी बीमार हैं पर उन्हें कोलकाता जाने की अनुमति नहीं मिल रही है.

दैनिक भास्कर की खबर है कि हिंदपीढी छोड़ शेष रांची में आज से लाॅकडाउन में ढील. अखबार की लीड खबर है कि निजामुद्दीन से बेड़ो लौटे व्यक्ति को क्वारंटाइन किया, सैंपल लिया, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले छोड़ दिया, निकला कोरोना पाॅजिटिव. अखबार ने इसे डाॅक्टरों की लापरवाही के रूप में चिह्नित किया है. अखबार ने लिखा है कि झारखंड में 50 प्रतिशत संक्रमित लोग 21 से 40 साल की आयु के बीच के हैं. अखबार ने खबर दी है कि मैथन में क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती 278 लोगों में से 200 भाग निकले पुलिस ने फिर उन्हें पकड़ कर भर्ती कराया. एक खबर है कि सीवान से रांची आ रहे पांच लोग पकड़े गए पुलिस ने उन्हें क्वरंटाइन में भेज दिया. कोरोना संक्रमण के डर से चीन में टैक्सी का इस्तेमाल 85 प्रतिशत घटा, निजी कार को पहली प्राथमिकता.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई
दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत