रांची में होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों 36 लोगों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दर्ज हुई एफआइआर

रांची में होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों 36 लोगों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दर्ज हुई एफआइआर

36 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी

हरमू, हटिया, धुर्वा और तुपुदाना क्षेत्र के लोगों पर दर्ज की गयी एफआइआर

आगे भी जारी रहेगा जिला प्रशासन का सख्त रवैया

होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटेगा जिला प्रशासन

यह भी पढ़ें: Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने किया डीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

36 people violating home quarantine in Ranchi, FIR registered

यह भी पढ़ें: मिहिजाम में भीषण सड़क हादसा: थार और मालवाहक टेंपो की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर घायल

रांची :  रांची जिला प्रशासन ने होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। तीन दर्जन लोगों के खिलाफ होम क्वारंटीन का अनुपालन नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

36 लोगों पर दर्ज की गयी एफआइआर

दूसरे राज्य से झारखंड या रांची शहर में प्रवेश करने के बाद कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए 14 दिनों के होम क्वारंटीन पर रहने का निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर 36 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। यह सभी लोग तुपुदाना, अरगोड़ा, धुर्वा और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उपायुक्त रांची सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर दूसरे राज्य से रांची शहर में प्रवेश करने वाले लोगों के होम क्वारंटीन में रहने की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम बाहर से आए लोगों के द्वारा दिए गए पते पर जाकर उनके होम क्वारंटीन में रहने की जांच कर रही है। जिला प्रशासन की टीम जब इन लोगों के घरों पर जांच करने पहुंची तो सभी अपने.अपने घरों से बाहर पाए गए जिसके बाद उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गयी है। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था अखिलेश सिन्हा ने इन सब के खिलाफ संबंधित थाने में एफ आई आर दर्ज करायी है।

आगे भी जारी रहेगा जिला प्रशासन का सख्त रवैया

होम क्वारंटीन का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ रांची जिला प्रशासन का सख्त रवैया आगे भी जारी रहेगा। जो लोग होम क्वारंटीन का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ाई से जिला प्रशासन निपटेगा।

इनके खिलाफ की गई कार्रवाई

अरगोड़ा क्षेत्र
जय प्रकाश सिन्हा, अर्चना सिन्हा, अभिषेक रंजन, माधव कृष्णाशु।

धुर्वा क्षेत्र
संजय कुमार, संतोष कुमार, मधुलिका कुमारी, सुधा कुमारी।

जगन्नाथपुर क्षेत्र
प्रिंस कुमार, मोहम्मद सलमान खुर्शीद, फिरोज़ शाह, रितेश कुमार।

तुपुदाना क्षेत्र
संदीप कुमार, जफर खान, अशोक कुमार, हरिप्रसाद, ध्रुव कुमार, राम सिंह, तिलक सिंह, देव शरण, राजेश कुमार, दिनेश, राज लालू, राजेश कुमार, रामबली, गुलाम मोहम्मद, अशरफ, अख्तरी, उदय प्रताप, जुगेश, अजय कुमार, रामसुंदर, काशी सिंह, रामकुमार, पिंटू और रवि कुमार।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि