कोरोना को मात देने के बाद गुरुजी शिबू सोरेन ने राज्यसभा की सदस्यता ली, पुत्र हेमंत ने दी शुभकामनाएं
नयी दिल्ली : झारखंड के सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने सोमवार को राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली. सदन के मानसून सत्र के पहले दिन उन्होंने उच्च सदन की सदस्यता ग्रणह की. राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने पर उन्हें उनके पुत्र व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों की ओर से शुभकामनाएं दी हैं.
हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में लिखा है, आदरणीय बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने आज राज्य सभा सांसद के रूप में सदस्यता ग्रहण की. यह एक ऐतिहासिक पल है. सभी झारखण्डवासियों को इस पल के लिए अनेक.अनेक शुभकामनाएं एवं जोहार. झारखण्ड बढ़ेगा और संवरेगा. आदरणीय बाबा के मार्गदर्शन में झारखण्ड कई नयी ऊँचाइयाँ छुएगा.
आदरणीय बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने आज राज्य सभा सांसद के रूप में सदस्यता ग्रहण की।
यह एक ऐतिहासिक पल है। सभी झारखण्डवासियों को इस पल के लिए अनेक-अनेक शुभकामनाएं एवं जोहार।
झारखण्ड बढ़ेगा, और संवरेगा। आदरणीय बाबा के मार्गदर्शन में झारखण्ड कई नयी ऊँचाइयाँ छुयेगा। pic.twitter.com/vvfOzCgM8j— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) September 14, 2020

शिबू सोरेन ने इस साल के आरंभ में ही राज्यसभा के लिए नामांकन भरा था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव टल गया था. इसके बाद 19 जून को मतदान हुआ जिसमें झामुमो से शिबू सोरेन व भाजपा से उसके प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश विजयी हुए थे. चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शाहजादा अनवर मैदान में थे.
76 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की राज्यसभा सदस्य के रूप में यह दूसरा और सांसद के रूप में सातवां टर्म है. अबतक वे पांच बार लोकसभा के लिए अपनी परंपरागत सीट दुमका से चुने गए हैं. उन्होंने 1986, 1989, 1991, 1996 में और फिर 2004 में दुमका से लोकसभा चुनाव जीता था. जबकि वे 2002 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे. शिबू सोरेन डाॅ मनमोहन सिंह सरकार में कोयला मंत्री रहे हैं.
Related Posts

Latest News


