झारखंड में मुख्य विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के हाथ पर क्वारंटीन का मुहर लगाने पर गरमाई राजनीति

झारखंड में मुख्य विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के हाथ पर क्वारंटीन का मुहर लगाने पर गरमाई राजनीति

रांची : झारखंड भाजपा विधायक दल के के नेता बाबूलाल मरांडी दिल्ली की राजनीतिक यात्रा के बाद रविवार को रांची लौटे. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनके हाथ पर होम क्वारंटीन का मुहर लगाया गया. झारखंड सरकार के नियम अनुसार, राज्य के बाहर से आए किसी भी व्यक्ति को 14 दिनों तक अपने घर पर क्वारंटीन रहना है और अधिकारिक रूप से सरकार को इसकी आनलाइन जानकारी भी देनी है. इसी प्रक्रिया का पालन बाबूलाल मरांडी के साथ भी किया गया, जिसके बाद इस पर राजनीति गरमा गयी है.


झारखंड भाजपा के प्रवक्त प्रतुल शाहदेव ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस संबंध में सवाल पूछा है. शाहदेव ने पूछा है कि मुख्यमंत्री जी, झारखड भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी जी को होम क्वारंटीन का मुहर लगाया गया है, वैसे आप खुद एक हफ्तेतक होम क्वारंटीन में थे, नियमानुसार यह मोहर तो आपको भी लगना था. फिर यह मोहर आपको क्यों नहीं लगया गया. क्या आप नियम कानून से ऊपर हैं. एक अन्य ट्वीट में प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी का डर इस सरकार के सिर पर चढ कर बोलने लगा है.

गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने भी इस पर सवाल उठाया है और कहा है कि बाबूलाल मरांडी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घबराहट का प्रमाण है कि रांची एयरपोर्ट पर उतरने ही उनको होम क्वारंटीन का मुहर लगा दिया. बाबूलाल मरांडी कानून का पालन करने वाले गिनती के राजनीतिक व्यक्ति हैं, वे बिना मुहर के भी घर पर रहते, यह कहीं ताबूत की आखिरी कील साबित हो जाए.

बाबूलाल मरांडी ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. साथ ही वे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी व पीयूष गोयल से मिले थे और उन्होंने संबंधित मंत्रालय से जुड़ी राज्य की जरूरतों का ध्यान दिलाया था.

झारखंड में बाबूलाल मरांडी को अबतक नेता प्रतिपक्ष का दर्जा विधानसभा में नहीं मिला है. तकनीकी कारणों से वह उलझा हुआ है. वहीं, भाजपा इसके लिए लगातार मांग कर रही है. हाल में राजस्थान के राजनीतिक संकट के बीच हेमंत सरकार के भविष्य को लेकर भी चिंता प्रकट की गयी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री रामेश्वर उरांव ने ही कहा कि भाजपा उनके चार विधायकों को प्रलोभन दे रही है. उनके इस दावे के बाद कांग्रेस के कुछ युवा विधायकों ने मांग की कि उरांव सार्वजनिक रूप से उनका नाम बताएं. हालांकि बाद में रामेश्वर उरांव ने सफाई दी कि कांग्रेस के विधायक पार्टी के प्रति निष्ठावान हैं और वे प्रलोभन में नहीं आएंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक