No Title

No Title

बैंक प्रबंधकों व आयकर अधिकारियों संग मंथन

हजारीबाग: जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर विधानसभा चुनाव मेें अभ्यर्थियों द्वारा खर्च की जानेवाली चुनावी राशि पर कड़ी निगरानी रखने के लिए आज निवार्चन व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी सरकारी व निजी बैंकों के शाखा प्रबंधकों और आयकर अधिकारियों संग बैठक की गई।

बैठक में चुनाव आयोग के निर्देश से संबंधित प्रति वहां मौजूद अधिकारियों को उपलब्ध करायी गई। इसके अलावे राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों के खाता से राशि की निकासी या जमा जो संदिग्ध हो, उसकी सूचना निर्वाचन अनुश्रवण कोषांग को हर शाम 4 बजे तक ईमेल के जरिए उपलब्ध कराने को निर्देश दिया गया। नोडल अधिकारी नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि जो व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहते हों, उनको एक अलग बैंक खाता खोलना है और सभी ट्रांजैक्शन उसी बैंक खाते से करना है, लिहाजा शाखा प्रबंधक वैसे लोगों के लिए तत्काल खाता खोलने, चेक बुक की सुविधा, एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराएं।

सहायक नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार झा ने कहा कि निर्वाचन अवधि में एटीएम वाहनों से राशि ले जाते वक्त सभी विवरण, राशि ले जाने वाले अधिकारी, सुरक्षा गार्ड का पहचान पत्र निश्चित तौर पर साथ हो, अन्यथा उसे निगरानी या उड़नदस्ता टीम द्वारा जांच के क्रम में राशि को जब्त किया जा सकता है। बैठक में निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ-साथ प्रतिनियुक्त आयकर अधिकारी वीरेंद्र कुमार, राजीव सिंह व प्रदीप लकड़ा भी मौजूद थे। आयोग के निर्देशानुसार चुनाव खर्च पर निगरानी रखने के लिए एक क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है। नोडल पदाधिकारी नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि उड़नदस्ता, निगरानी दल या नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के आलोक में तत्काल आयकर अधिनियम के तहत 10 लाख से अधिक की किसी भी राशि के निकासी या पकड़े जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहायक व्यय प्रेक्षक अक्षय कुमार, कोषांग के रियाजुद्दीन खान, सुमित कुमार सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका