जमुआ में चंद्रिका महथा को झाविमो का टिकट मिलने का साइड इफेक्ट, सत्यनारायण दास आजसू में शामिल

जमुआ में चंद्रिका महथा को झाविमो का टिकट मिलने का साइड इफेक्ट, सत्यनारायण दास आजसू में शामिल

गिरिडीह/रांची : जमुआ विधानसभा सीट से बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा द्वारा चंद्रिका महथा को टिकट दिए जाने का साइड इफेक्ट दिखने लगा है. झाविमो के जमुआ से टिकट के प्रबल दावेदार सत्यनारायण दास ने हाईकमान के इस फैसले के बाद पार्टी छोड़ दी और सुदेश महतो की पार्टी आजसू में शामिल हो गए. संभव है कि आजसू उन्हें जमुआ सीट से उम्मीदवार भी बना दे.

 

जमुआ विधानसभा क्षेत्र में चंद्रिका महथा को टिकट देने का तीखा विरोध हो रहा है. आज गिरिडीह से रांची पहुंच कर सैकड़ों झाविमो कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनसे यह फैसला वापस लेने की मांग की. बाबूलाल मरांडी ने इस फैसले पर विचार का आश्वासन भी दिया है. हालांकि उससे पहले ही सत्यनारायण दास ने पार्टी छोड़ दी.

 

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चंद्रिका महथा पार्टी के प्रति समर्पित नहीं रहे हैं और वे पहले भी पार्टी छोड़ कर भाजपा व झामुमो जा चुके हैं व फिर वापस आए हैं. ऐसे में उन्हें किस आधार पर मौका दिया गया. बाबूलाल मरांडी की राजनीति की यह दिक्कत भी है. पिछली बार उनकी पार्टी के टिकट पर जीते सात में पांच विधायकों ने दल-बदल किया था और भाजपा में शामिल हो गए थे. बाद में उनमें से कुछ को रघुवर दास कैबिनेट में भी जगह मिली.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम