Army Agniveer Recruitment: 607 अभ्यर्थी फाइनल चरण में चयनित, दौड़ और फिटनेस में युवाओं की छाप

निर्धारित दौड़ व शारीरिक परीक्षण के बाद गाजीपुर के 607 अभ्यर्थी अगले चरण में

Army Agniveer Recruitment: 607 अभ्यर्थी फाइनल चरण में चयनित, दौड़ और फिटनेस में युवाओं की छाप
दौड़ मे शामिल युवा (File.)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित छावनी क्षेत्र के रणबांकुरा स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही अग्निवीर (सेना) भर्ती रैली में सोमवार को गाज़ीपुर और मऊ जिलों के अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

सुबह से ही स्टेडियम परिसर में अभ्यर्थियों की लंबी कतारें और उत्साह देखने को मिला। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, आज कुल 1235 अभ्यर्थियों (गाज़ीपुर 485, मऊ 750) को बुलाया गया था, जिनमें से 972 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। निर्धारित दौड़ व शारीरिक परीक्षण के बाद 607 सफल होकर अगले चरण में पहुंच गए। भर्ती रैली के अगले चरण की तैयारियाँ भी पूरी कर ली गई हैं।

वाराणसी स्थित सेना भर्ती निदेशक कर्नल शैलेष कुमार के अनुसार मंगलवार 18 नवंबर को मिर्जापुर जिले के सदर, लालगंज, मड़िहान, चुनार,भदोही जिले के सदर, ज्ञानपुर,औराई,और गोरखपुर जिले के खजनी तहसील के कुल 1264 अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। सेना और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाओं की गहन मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि आगामी चरण भी सुचारु व सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके। उन्होंने बताया कि मैदान में मौजूद भर्ती दल, सुरक्षा टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की। उधर,अभ्यर्थियों में चयन को लेकर उत्साह और प्रतिस्पर्धा पूरे दिन नजर आई। सैन्य अफसर दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करते भी दिखाई दिए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश