रांची में आज कोरोना के तीन नए मरीज मिले, राज्य में अब कुल 32 मरीज
On
रांची : रांची में आज कोरोना के तीन नए मरीज मिले. इनमें दो रांची के आजाद बस्ती में और एक हिंदपीढी में मिले. नए मरीजों की पुष्टि होने से राज्य में अब कोरोना के कुल मरीज 32 हो गए. इनमें अकेले 15 मरीज रांची के हिंदपीढी में हैं. आजाद बस्ती रांची का दूसरा इलाका है जहां कोरोना के मरीज मिले हैं. अबतक सिर्फ हिंदीपीढी में ही कोरोना के मरीज मिले थे. इस तरह अकेले रांची में कोरोना के मरीजों की संख्या अब 17 हो गयी है.
रांची के 24 में छह जिलों में अबतक कोरोना के मरीज मिले हैं, जिनमें सबसे अधिक केस रांची व बोकारो में मिले हैं. इसके बाद हजारीबाग व गिरिडीह का नंबर है. वहीं, सिमडेगा व धनबाद में भी एक-एक केस मिला है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

